- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वायु का कंप्रेसर कूलर अब घरों में ठंडक देने को तैयार
· वायु का पहला घरेलू प्रोडक्ट 2 टन का
· सामान्य मशीन से वायु का बिजली की 80 प्रतिशत तक की बचत
· वाजिब कीमत – अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी प्रोडक्ट को वायु ब्रांड का भरोसा
· इंडस्ट्रियल मार्केट से मिली सफलता से घरेलू उपयोग के लिए वायु का नया प्रोडक्ट तैयार
· वातावरण को लेकर सजग ग्राहकों के बाज़ार से कंपनी को उम्मीदें
· घरेलू कूलर्स में 6.5 और एयर कंडिशनर बाज़ार में 17% प्रतिवर्ष ग्रोथ
इंदौर/ पीथमपुर, 26 जनवरी, 2024 बिजली की बचत करने और कूलिंग टेक्नोलॉजी में इनोवेशन के लिए अपनी पहचान बनाने वाली कम्पनी वायु इंडिया ने इंडस्ट्रियल मार्केट से मिली सफलता से उत्साहित होकर घरेलू उपयोग के लिए एक नया कंप्रेसर कूलर तैयार किया है।
वायु के इस घरेलू कंप्रेसर कूलर के बारे में वायु इंडिया की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रियंका मोक्षमार ने बताया कि साल भर में चार से पांच महीने इस्तेमाल होने वाला यह प्रोडक्ट मात्र दो वर्षों में बिजली के बिल की बचत से अपनी पूरी कीमत अपने खरीदार को वसूल करवा देगा। इस प्रोडक्ट की जरूरत पहली बार हमें अपने संतुष्ट इंडस्ट्रियल उपयोगकर्ताओं ने बताई जिसका बाज़ार का आकार जानने में हमने करीब दो वर्षों तक अध्ययन किया और फिर हमने एयर कंडिशनर जैसी कूलिंग के दाम में देने के भरोसे के साथ इस प्रोडक्ट को बाज़ार में उतारने का फैसला लिया।
वायु का यह नया 2 टन का स्टाइलिश कंप्रेसर कूलर 100 प्रतिशत ताजी हवा देने का वादा करता है; 24 से 26 डिग्री के बीच ग्रीन टेम्परेचर सुनिश्चित करता है; इसका निर्माण पर्यावरण के अनुकूल है और कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करता है. इसका टच स्क्रीन डिस्प्ले और रिमोट कंट्रोल इसे बाज़ार में एक अलग पहचान दिलवाता है। इस कंप्रेसर कूलर का इस्तेमाल घरों, ऑफिसेस, दुकानों, कैफ़े, होटल के कमरों आदि में किया जा सकेगा।
वायु इंडिया के डायरेक्टर प्रणव मोक्षमार ने बताया कि हम इस नए हाइब्रिड कूलर में भी अपने इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट की ही तरह कम्प्रेशर आधारित कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे बिजली की 80 प्रतिशत बचत के साथ ही पानी की खपत में भी 60 प्रतिशत तक की बचत होगी। इसमें लगने वाला यू वी वाटर फिल्ट्रेशन सिस्टम पानी को रुकने/ सड़ने नहीं देता जिससे मच्छर पैदा होने की संभावना शून्य हो जाती है।


