- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विकास लाइफकेयर लिमिटेड ने जॉइंट वेंचर में 8.5 करोड़ रुपये का निवेश किया, नोएडा में बनेगा देश का पहला इंटीग्रेटेड स्मार्ट गैस मीटर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
विकास लाइफकेयर लिमिटेड ने नोएडा प्लांट की स्थापना के लिए CAPEX के लिए अपने स्टेप-डाउन जेवी के लिए अतिरिक्त पूंजी के रूप में 8.5 करोड़ रुपये जुटाए
नई दिल्ली: विकास लाइफकेयर ने अपने स्टेप-डाउन जेवी आईजीएल जेनेसिस टेक्नोलॉजीज लि. (आईजीटीएल) में 8.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आईजीटीएल कंपनी की सब्सिडरी कंपनी ‘जेनेसिस गैस सॉल्यूशंस प्रा. लि. (जीजीएसपीएल) और ‘इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल)’ के बीच एक जॉइंट वेंचर है। यह राशि उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारत में स्मार्ट गैस मीटर के निर्माण के लिए प्लांट स्थापित करने के लिए पूंजीगत व्यय (CAPEX) के लिए है।
आईजीटीएल, आईजीएल और विकास लाइफकेयर की सब्सिडरी कंपनी जीजीएसपीएल की 51:49 भागीदारी वाली जॉइंट वेंचर कंपनी है और इस पूंजी निवेश के साथ, दोनों जेवी पार्टनर्स ने इस जॉइंट वेंचर कंपनी में 54.4 करोड़ की पूंजी लगाई है, जिसे भारत का पहला इंटिग्रेटेड स्मार्ट मीटर मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए शामिल किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित पूंजी व्यय रु 110 करोड़ रूपये है।
नोएडा, उत्तर प्रदेश जैसे रणनीतिक स्थान पर यह प्लांट सालाना 10 लाख स्मार्ट गैस मीटर बनाने की क्षमता के साथ, स्मार्ट मीटर सॉल्यूशन की देश की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, भूमि के अधिग्रहण, भवन विकास और उपकरणों की तैयारियां परियोजना के एफिशिएंट एक्जीक्यूशन को दिखाती है।
आईजीटीएल ने ग्लोबल गैस मीटर उत्पादन में अग्रणी हांगझोउ बीटा मीटर कंपनी लिमिटेड (होली ग्रुप) से तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया है, जो इस प्रयास में विशेषज्ञता की एक और परत जोड़ता है। इस कोलेबरेशन से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि आईजीटीएल के स्मार्ट गैस मीटर अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और प्रदर्शन मानकों को पूरा करते हैं। कुल मिलाकर, यह पहल स्मार्ट मीटर निर्माण में भारत की क्षमताओं को आगे बढ़ाने और देश के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण के प्रयासों में बेहतरीन योगदान है।
मार्च 2023 में आईजीएल और जीजीएसपीएल के बीच हस्ताक्षरित जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट के अनुसार, आईजीटीएल को जून 2023 के दौरान शामिल किया गया था।आईजीटीएल भारत की पहली स्मार्ट गैस मीटर उत्पादन फैसिलिटी स्थापित करने के लिए काफी एडवांस स्टेज पर है, जिसके वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही की शुरुआत तक बनने और वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के अंत तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
आईजीटीएल भारत का पहला इंटीग्रेटेड स्मार्ट गैस मीटर निर्माता होगा, जिसे विश्वसनीय, सटीक और स्मार्ट गैस मीटर प्रदान करने के दृष्टिकोण के साथ स्थापित किया गया है, हमारी कंपनी अपनी स्थापना के बाद से गैस मीटर उद्योग में सबसे आगे है। कुशल प्रोफेशनल और अत्याधुनिक मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी वाली टीम के साथ, आईजीटीएल अपने ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट देने के लिए प्रतिबद्ध है। आईजीटीएल गैस मीटर को औद्योगिक और आवासीय दोनों एप्लीकेशंस की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
विकास लाइफकेयर की सब्सिडरी कंपनी जीजीएसपीएल स्मार्ट गैस मीटर के व्यवसाय में लगी हुई है, जिसकी आपूर्ति सभी प्रमुख गैस वितरण कंपनियों को घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए की जाती है। जेनसिस स्मार्ट गैस और वाटर मीटरिंग में अग्रणी है और भारत के घरेलू गैस मीटरिंग व्यवसाय में लगभग 17% की हिस्सेदारी रखती है, जो गुजरात गैस लिमिटेड (GGL), अवध गैस लिमिटेड और गैस अन्वेषण, गैस परिवहन और गैस वितरण करने वाली कई अन्य नामी कंपनियों को गैस मीटर की आपूर्ति करती है।
विकास लाइफकेयर लिमिटेड (वीएलएल) एक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित कंपनी है, जो पारंपरिक रूप से पॉलिमर और रबर कमपाउंड और प्लास्टिक, सिंथेटिक और नेचुरल रबर के लिए विशेष एडिटिव्स के निर्माण और व्यापार का कार्य कर रही है। पॉलिमर और रबर कमोडिटी (बल्क कंसम्पशन) कंपाउंड और मास्टर-बैच (ईवीए, पीवीसी, पीपी, पीई आदि जैसे इंडस्ट्रियल और पोस्ट कंज्यूमर वेस्ट मटेरियल अप-सायकल कमपाउंड का निर्माण), भारत सरकार की पर्यावरण संरक्षण पहल में योगदान देता है और सैकड़ों हजारों टन प्लास्टिक उत्पादों और पैकेजिंग सामग्री का उपभोग करने वाले समूहों के लिए अनिवार्य ईपीआर दायित्वों को पूरा करता है। कंपनी की प्रतिभूतियां दोनों स्टॉक एक्सचेंजों, बीएसई (स्क्रिप्ट कोड: 542655) और एनएसई (सिंबल: VIKASLIFE) पर सूचीबद्ध हैं।


