- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
एयरटेल लाया एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम, इस गणेश चतुर्थी शुभकामनाएं बनेंगी अनोखी और रचनात्मक
गणेश चतुर्थी भारत में मनाये जाने वाली सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। लोग पंडाल दर्शन, घरों की सजावट, आरती के यादगार क्षण, परिवार के साथ बिताए खास पल और त्योहार की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर साझा कर रहे हैं। आज त्योहारों का उत्सव मनाना केवल प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने तक सीमित नहीं रह गया है। लोग इन खास पलों को डिजिटल रूप से कैप्चर करते हैं, रचनात्मक कंटेंट तैयार करते हैं और उसे दूसरों के साथ साझा करते हैं।
ग्राहकों को सर्वोपरि रखने की अपनी सोच के तहत, एयरटेल केवल बेहतरीन नेटवर्क अनुभव उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। कंपनी ऐसे डिजिटल लाभ भी मुहैया करा रही है, जो ग्राहकों को अपनों से जुड़े रहने, अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्ति देने और उन पलों को साझा करने में मदद करते हैं जो उनके लिए सबसे अधिक मायने रखते हैं।
इस त्यौहार के माहौल में एयरटेल ग्राहक एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम की मदद से सोशल मीडिया पर अपने जश्न को रचनात्मक अंदाज में साझा कर सकते हैं। जिन ग्राहकों ने अभी तक इस सुविधा का लाभ नहीं उठाया है, वे जनवरी 2027 तक एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम का एक्सेस एक्टिवेट कर सकते हैं।
प्रीमियम टेम्पलेट्स, एआई-संचालित क्रिएटिव टूल्स, इमेजेज, फॉन्ट्स और डिज़ाइन एसेट्स की मदद से ग्राहक इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करने के लिए आकर्षक उत्सवी कंटेंट तेजी से तैयार कर सकते हैं, जो सोशल मीडिया पर उन्हें अलग नजर आने में मदद करता है।
इस गणेश चतुर्थी पर ग्राहक
आम फॉरवर्ड के बजाय पर्सनलाइज़्ड त्योहार की शुभकामनाएं बनाएं और ज्यादा अर्थपूर्ण बनाएं।
गणपति की सजावट, आरती सेलिब्रेशन और फैमिली मोमेंट्स दिखाने वाली इंस्टाग्राम स्टोरीज और रील्स डिजाइन करें।
कम्युनिटी इवेंट्स, सोसाइटी सेलिब्रेशन और त्यौहार के समारोहों के लिए आकर्षक डिजिटल इनवाइट बनाएं।
क्रिएटिव एडिट्स, इफेक्ट्स और फेस्टिव थीम्स के साथ दर्शन के पलों को शेयर करने लायक पोस्ट में बदलें।
गणपति स्थापना से लेकर विसर्जन तक के सफर को कैप्चर करते हुए हाइलाइट वीडियो और मेमोरी रील्स बनाएं।
जैसे-जैसे ग्राहक त्योहारों का जश्न मनाने और एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का अधिक उपयोग कर रहे हैं, एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम उन्हें ऐसा कंटेंट बनाने की सुविधा देता है, जो अधिक व्यक्तिगत और आकर्षक हो और उनके उत्सव मनाने के अनूठे अंदाज को दर्शाए।
यह साझेदारी कनेक्टिविटी से आगे बढ़कर ग्राहकों के अनुभव को समृद्ध बनाने की एयरटेल की व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एयरटेल अपने बेहतरीन नेटवर्क को इनोवेटिव डिजिटल साझेदारियों के साथ जोड़ रहा है। एयरटेल और एडोबी मिलकर ग्राहकों को हर त्योहारी पल को अधिक रचनात्मक और प्रभावशाली तरीके से क्रिएट करने, साझा करने और उसका जश्न मनाने में सक्षम बना रहे हैं।


