- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
एयरटेल डिजिटल टीवी द्वारा सीएमईपीएल के साथ भारत के पहले एनीमे मनोरंजन चैनल- एनीमे बूथ का शुभारंभ
यह खास वीएएस चैनल एनीमे के चाहने वालों को विविध खंडों में निर्बाध एनीमे सामग्री प्रस्तुत करता है।
नई दिल्ली, 28 फरवरी, 2024:भारत में संचार क्षेत्र की प्रमुख समाधान प्रदाता भारती एयरटेल (“एयरटेल”), एनीमे बूथ जो कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (“सीएमईपीएल”) की एक रैखिक सेवा है, को भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी में उपलब्धता की शुरुआत के साथ भारत में एनीमे दर्शन में क्रांति लाने के लिए तैयार है। निर्बाध एनीमे सामग्री देखने के लिए डिज़ाइन किया गया, एनीमे बूथ उत्साही एनीमे प्रशंसकों की मांग को पूरा करने के लिए एक भाव विभोर करने वाला और विज्ञापन-मुक्त अनुभव प्रदान करेगा।
यह सेवा एयरटेल की एयरटेल डिजिटल टीवी और एयरटेल एक्सस्ट्रीम टीवी सहित डीटीएच सेवाओं के माध्यम से मात्र 1.8 रुपये प्रतिदिन के सब्स्क्रिप्शन शुल्क पर प्राप्य होगी और एक ऐसा किफ़ायती और सुलभ मंच प्रदान करेगी जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता बिना किसी रुकावट के अपनी पसंदीदा एनीमे सिरीज़ का आनंद उठा सकेंगे।
इस विशिष्ट एनीमे चैनल में एक निरंतर विस्तारित एनीमे सामग्री भंडार होगा जिसमें समय-समय पर नई एनीमे सिरीज़ जोड़ी जाती रहेंगी।
एयरटेल डिजिटल टीवी के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा ने इस सहकार पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हम एनीमे बूथ, जो सोनी के साथ एक अभूतपूर्व सहकार को दर्शाता है और और हमारे सम्मानित ग्राहकों को अभिनव और चित्ताकर्षक सामग्री उपलब्ध प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है, का अनावरण करते हुए रोमांचित हैं। एनीमे बूथ भारत में एनीमे देखने के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी प्रगति का प्रतीक है, जो एक विशेष, विज्ञापन-मुक्त मंच प्रदान करता है जो मनोरंजन के दर्शकों के अनुभव संवर्धन संवर्धन की हमारी निष्ठा को रेखांकित करता है। “
और दूसरी तरफ, सोनी वाईएवाई!, (सीएमईपीएल) के बिजनेस प्रमुख लीना लेले दत्ता का कहना था कि “ऐसी दुनिया में जहां रचनात्मकता की कोई सीमा नहीं है और मनोरंजन के क्षेत्र में तेजी से नवाचार के माध्यम से उद्भव होता है, एनीमे ने विश्व भर में दर्शकों को मोहित कर लिया है और भारत में इसकी लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, हम एयरटेल के सहकार से ‘एनीमे बूथ’ पेश कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य भारत के उत्साही प्रशंसकों के लिए एनीमे देखने के अनुभव को पूरी तरह से बदलना और उच्च स्तरीय बनाना है।
यह सहकार सीएमईपीएल और एयरटेल द्वारा अपने व्यापक श्रेणीगत ग्राहकों के लिए अभिनव और विविध सामग्री प्रस्तुत करने का अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता दर्शाता है।


