- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शैल्बी हॉस्पिटल, इंदौर में सेवाएँ देंगे प्रसिद्ध स्पाइन सर्जन डॉ. प्रणव कुमार
इंदौर, 28 फरवरी 2024। मेडिकल हब के रूप में स्थापित हो चुके इंदौर और इसके आसपास के क्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर है। अपनी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रसिद्ध इंदौर के शैल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब डॉ. प्रणव कुमार कंसल्टेंट स्पाइन सर्जन के रूप में सेवाएँ देंगें।
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मंगलौर से एमबीबीएस, कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल से एम.एस. (ऑर्थोपेडिक्स) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से डीएनबी (ऑर्थोपेडिक्स) की डीग्री लेने के बाद डॉ. प्रणव ने इंग्लैंड की अलग अलग अलग संस्थाओं से एमसीएच (स्पाइन), ऑर्थो-स्पाइन एवं न्यूरो-स्पाइन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साल 2023 में उन्होंने एफआरसीएस जैसी मुश्किल परीक्षा को क्लियर किया, और वो रॉयल कॉलेज इंग्लैंड से सर्टिफ़ाइड होने वाले इंदौर के एक मात्र डॉक्टर बने। डॉ. प्रणव पिछले 16 सालों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए कार्य कर रहे हैं।
डॉ. प्रणव ने कौडा इक्विना सिंड्रोम और स्पोंडिलोडिसाइटिस पर कई ऑडिट और शोध किए हैं। उन्होंने रॉयल प्रेस्टन अस्पताल में ऑन्कोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट के साथ एमडीटी का भी हिस्सा लिया है। साथ ही, नॉर्थ-वेस्ट स्पाइन सोसाइटी, इंग्लैंड के क्षेत्रीय स्पाइन मास्टरक्लास में चर्चाओं में भी भाग लिया है। कई विश्वविख्यात जर्नल्स में डॉ. प्रणव के पब्लिकेशंस मौजूद हैं जो उनका अपने फील्ड में विश्वस्तर के चिकित्सक होने का प्रमाण है।
कंसल्टेंट स्पाइन सर्जन डॉ प्रणव कुमार ने इस मौके पर कहा, “मैं शैल्बी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंदौर से जुड़कर खुश हूं। यह हॉस्पिटल अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है। मैं इंदौर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को हर संभव स्पाइन केयर देने करने के लिए शैल्बी की टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, यहाँ वे सारी सुविधाएँ एवं उपकरण मौजूद हैं जिनसे हम मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ दे सकते हैं।मैं शैल्बी में आने वाले रोगियों के सही उपचार एवं निदान को अपना कर्त्यव्य मानते हुए अपनी सेवाएँ शुरू कर रहा हूँ, मेरा लक्ष्य है कि हर रोगी को उच्च-गुणवत्ता वाली सेवा मिले और वे स्वस्थ और संतुष्ट रहें।”
शैल्बी हॉस्पिटल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ विवेक जोशी ने कहा “शैल्बी परिवार डॉ प्रणव का अपने परिवार में हार्दिक स्वागत करता है। डॉ. प्रणव को स्पाइन ट्यूमर, एडल्ट डीजेनेरेटिव स्पाइन, मिनिमली इनवेसिव, रीढ़ की हड्डी के रोगियों के उपचार और एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में विशेष योग्यता रखते हैं। इसके साथ ही इंट्राड्यूरल ट्यूमर, इमेज गाइडेड-ट्रांसपेडिकुलर बायोप्सी, मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी, एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी, कॉडा इक्विना सिंड्रोम, स्पोंडिलोडिसाइटिस का भी उपचार करते हैं। डॉ. प्रणव हमारे स्पाइन सर्जरी विभाग को और मजबूत करेंगे जिससे इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के रोगियों को और बेहतर उपचार प्राप्त हो सकेगा।”
शैल्बी हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ अनुरेश जैन ने शैल्बी परिवार के विस्तार पर शुभकामनाएं देते हुए कहा “हमें ख़ुशी है कि डॉ प्रणव जैसे दक्ष डॉक्टर हमसे जुड़े हैं, यह विस्तार हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने में सहायता करेगा।डॉ. प्रणव के आने से शैल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंदौर को उम्मीद है कि वह रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं से पीड़ित रोगियों को विश्व स्तरीय उपचार प्रदान करने में सक्षम होगा। हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं और उनके सफल भविष्य की कामना करते हैं।”


