- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
फ़िल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का गाना ‘मस्त मलंग झूम’ हुआ रिलीज!
आगामी एक्शन थ्रिलर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का दूसरा गाना ‘मस्त मलंग झूम’ अब रिलीज हो गया है। यह फुट-टैपिंग और कैची नंबर में अक्षय कुमार और बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ शामिल हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और निखिता गांधी ने गाया है। इसे विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है, जबकि इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं। एक्टर्स ने गाने को अपने-अपने सोशल हैंडल पर शेयर किया है।
यह गाना बड़े मियां छोटे मियां के साउंडट्रैक के अलावा एक और फुट-टैपिंग एडिशन है और यह दो लीडों के बीच की एनर्जी और केमिस्ट्री को पूरी तरह से दर्शाता है। जहां टाइगर श्रॉफ का टाइगर इफ़ेक्ट गाने को एक अलग ही लेवल पर उठाता है, वहीं अक्षय कुमार अपने को-स्टार के एनरजेटिक स्टेप्स से मेल खाते हुए दिखाई देते हैं। इस गाने के जरिये फिल्म में उनके ब्रोमांस की झलक मिलती है। फैंस के जुबां पर चढ़ता यह गाना अपने कैची ट्यून्स के साथ दर्शकों को एक अलग ही म्यूजिकल ट्रिप पर लेकर जाता है।
पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फ़िल्म अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और रोनित रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


