- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
एयरटेल ने लॉन्च किया एक्सस्ट्रीम प्रीमियम – भारत में अब तक के सबसे बड़े मनोरंजन कंटेंट का संग्रह एक ही ऐप में
ओटीटी इंडस्ट्री में एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम 15 प्रमुख वीडियो ओटीटी के लिए सिंगल मेम्बरशिप और सिंगल लॉगिन के साथ ₹149* प्रतिमाह की पेशकश करने वाला पहला एप
विशेष तौर से एयरटेल के ग्राहकों के लिए यह सुविधा सभी स्क्रीन्स (स्मार्टफोन, टीवी और पीसी) पर उपलब्ध
नई दिल्ली, 10th फरवरी, 2022: भारत के प्रमुख कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर, भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने आज अपने डिजिटल मनोरंजन प्लेटफॉर्म – एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम प्लेटफॉर्म के लॉन्च के साथ भारत में वीडियो ओटीटी इको सिस्टम को उपभोक्ताओं के लिए और अधिक विकल्प देकर, उसे लोकतांत्रिक बनाने और विकसित करने की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है। .
मीडिया पार्टनर्स एशिया के अनुसार, 2025 तक, भारत का ओटीटी सब्सक्रिप्शन बाजार मौजूदा $500 मिलियन से बढ़कर $2 बिलियन हो जाने की उम्मीद है। यह वृद्धि सब्सक्रिप्शन में लगभग 165 मिलियन के साथ तीन गुना होगी। इन नए सब्सक्रिप्शन का एक बड़ा हिस्सा टियर 2/3 बाजारों के नए उपयोगकर्ताओं से आएगा। कई उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट हाउस ने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अपने ओटीटी ऐप लॉन्च किए हैं, लेकिन वे मूल्य निर्धारण और वितरण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
वर्तमान में ग्राहकों के लिए, चुनने के लिए दर्जनों ओटीटी मनोरंजन ऐप विकल्प उपलब्ध हैं; जो उन्हें लेटेस्ट कंटेंट ऑफर कर रहे हैं। हालांकि इसके चलते ग्राहकों को एक साथ कई ऐप्स और सब्सक्रिप्शन मैनेज करने पड़ते हैं।
एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम का लॉन्च, भारत के डिजिटली जुड़े ग्राहकों की बढ़ती तादाद के लिए वीडियो स्ट्रीमिंग मनोरंजन की रोमांचक दुनिया में नए द्वार खोलता है, इसके नवीनतम लॉन्च के साथ ग्राहक जो मांग करते हैं, वह उसकी पूर्ति करता है।
सर्वप्रथम, यह एक ही ऐप 15 भारतीय और वैश्विक वीडियो ओटीटी मनोरंजन सामग्री एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम पर ग्राहकों को सोनी लिव, इरोजनाउ, लायंस गेटप्ले, होइचोई, मनोरमा मैक्स, शेमारू, अल्ट्रा, हंगामा प्ले, एपीकॉन, डॉक्यूबे, डिवो टीवी, क्लिक, नामाफ्लिक्स, डॉलीवुड, शॉर्ट्स टीवी से 10,500 से अधिक फिल्मों और शो के साथ-साथ लाइव चैनलों के साथ बड़े मनोरंजन कंटेंट कलेक्शन तक पहुंच प्राप्त होगी।
दूसरे, यह प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए सिंगल ऐप, सिंगल मेम्बरशिप, सिंगल साइन-इन, एकीकृत कंटेन्ट सर्च खोज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित अपनी व्यक्तिगत पसंद के कंटेंट को एक समूह में एक जगह एकत्र करने के साथ एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। उपयोगकर्ता ऐप या वेब के माध्यम से मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप पर एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम और एक्सस्ट्रीम सेट-टॉप-बॉक्स के माध्यम से टीवी पर का उपयोग कर सकते हैं i
यह सभी सामग्री एयरटेल ग्राहकों के लिए केवल ₹149* प्रतिमाह की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है।
कंटेंट डेवलपर्स के लिए, यह एयरटेल के वृहद पहुंच और डिजिटल वितरण क्षमताओं के साथ उभरते बाजार में अपनी वितरण क्षमता का निर्माण करने का अवसर प्रदान करता है।
लॉन्च के अवसर पर बात करते हुए आदर्श नायर, सीईओ – एयरटेल डिजिटल ने कहा: “एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम सामग्री की खोज, इसे वहन करने के सामर्थ्य और वितरण की प्रमुख चुनौतियों को हल करके भारत में ओटीटी सामग्री को लोकतांत्रिक बनाने के लिए एक गेम चेंजिंग इनोवेशन है। एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में, यह ग्राहकों और ओटीटी कंटेंट प्रोवाइडर्स के लिए समान रूप से एक लाभ का अवसर प्रदान करता है। हम भारत में डिजिटल मनोरंजन को मुख्य धारा बनाने के लिए एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। ”
एयरटेल इस अपनी इस धमाकेदार पेशकश के जरिये 20 मिलियन सब्सक्रिप्शन को लक्षित कर रहा है और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम को भारत में डिजिटल मनोरंजन की मंजिल बनाने के लिए कई अन्य ओटीटी प्लेयर्स के साथ सहयोग कर रहा है।
इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, हेड- ग्रोथ एंड मोनेटाइजेशन, सोनी लिव, ने कहा: “हम भारत के वीडियो ओटीटी इको सिस्टम को गति प्रदान करने के लिए एयरटेल एक्सस्ट्रीम के साथ जुड़कर रोमांचित हैं। एयरटेल एक्सस्ट्रीम के साथ हमारी साझेदारी सभी प्रमुख भाषाओं में ओरिजिनल सीरीज, मूवीज, स्पोर्ट्स, सोनी इंडिया और हॉलीवुड नेटवर्क से प्रीमियम कंटेंट लेकर आएगी और 340 मिलियन से अधिक एयरटेल ग्राहकों के लिए शीर्ष शोज प्रस्तुत करेगी। सोनी लिव की समृद्ध कंटेंट लाइब्रेरी, एयरटेल एक्सस्ट्रीम की गहरी वितरण पहुंच और बड़े पैमाने की क्षमताएं साथ मिलकर इसे दोनों पक्षों के लिए एक आदर्श साझेदारी बनाती है। हम एक लंबे और सफल सहयोग की आशा करते हैं।”
सौम्या मुखर्जी, वीपी – रेवेन्यू एंड स्ट्रैटेजी, होइचोई ने कहा: “होइचोई हमेशा अपनी सामग्री को व्यापक रूप से दर्शकों को उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। एयरटेल, सबसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले नेटवर्क में से एक होने के नाते,देश के सभी कोनों में लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचा रहा है। समान उद्देश्य के साथ, इस साझेदारी में आना इसे वास्तव में गतिशील बनाता है। यह होइचोई को टियर- II और टियर- III शहरों में गहराई से तक अपनी पहुंच बढाने में सक्षम करेगा क्योंकि यह सहयोग एयरटेल उपयोगकर्ताओं को एक आकर्षक एयरटेल रिचार्ज पैक के साथ बंडल की गई होइचोई सदस्यता भी प्रदान करेगा।”
इरोजनाउ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अली हुसैन ने कहा, “इरोजनाउ कई भाषाओं में हजारों फिल्मों, ओरिजिनल सीरीज, म्यूजिक वीडियो, और शार्ट फिल्म्स इत्यादि के साथ एक बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं के लिए अच्छा प्लेटफार्म है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम के साथ यह साझेदारी भारत में इरोजनाउ को अपनाने में और तेजी लाएगी, साथ ही बड़ी संख्या में वीडियो उपयोगकर्ताओं तक हमारे लोकप्रिय और आकर्षक सामग्री पहुंचने का जरिया बनेगी। मुझे विश्वास है कि उपभोक्ता एक ही प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन मनोरंजन और इंटरनेट तक पहुंच के अनुभव का आनंद उठाएंगे।”


