- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
एयरटेल ने इंदौर में अपनी रिटेल उपस्थित को मजबूत किया
शहर में पहले से मौजूद 6 स्टोर्स में 5 और नए स्टोर जोड़े गए
इंदौर: भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल ने आज घोषणा की कि उसने इंदौर शहर में कंपनी के अपने 5 नए नेक्स्ट-जनरेशन स्टोर लॉन्च किए हैं। सिलिकॉन सिटी, परदेसीपुरा, देवास नाका, अग्रसेन नगर और स्कीम नं. 136, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के पीछे खोले गए नए स्टोर एयरटेल की रिटेल उपस्थिति को मजबूत करेंगे और ग्राहकों को अद्वितीय सेवा अनुभव प्रदान करेंगे। स्टोर अपने पोर्टफोलियो में एयरटेल की अत्याधुनिक तकनीकों का भी प्रदर्शन करेंगे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन और आजीवन ग्राहकों को अपना बनाने की थीम पर डिजाइन किए गए ये स्टोर एक्सस्ट्रीम, एक्ससेफ, 5जी प्लस आदि सहित एयरटेल की पेशकशों की पूरी श्रंखला प्रदर्शित करेंगे। अद्वितीय सेवा अनुभव प्रदान करने की दृष्टि से ‘एयरटेल फ्रेंड्स’ के तौर पर देखे जाने वाले स्टोर-कर्मचारियों को मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डीटीएच सहित एयरटेल के सभी पोर्टफोलियो में ग्राहकों के प्रश्नों व उलझनों को संबोधित करने तथा हल करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
इस विस्तार पर टिप्पणी करते हुए रितेश अग्रवाल- सीईओ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, भारती एयरटेल ने कहा, “ग्राहकों की संतुष्टि का जुनून हमें आगे बढ़ने के प्रेरित करता है, इसलिए हम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में बड़े पैमाने पर रिटेल का विस्तार कर रहे हैं। ग्राहकों की सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप के रूप में मोहल्लों में स्थित ये स्टोर मोबाइल, ब्रॉडबैंड, डीटीएच आदि सहित सेवाओं की एक विस्तृत श्रंखला की पेशकश करेंगे। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य हमारे लिए एक बड़ा फोकस मार्केट बना हुआ है और हम इस मार्केट में निवेश करना जारी रखेंगे।”
एयरटेल पिछले कुछ वर्षों से देश में अपनी रिटेल उपस्थिती को मजबूत करते हुए अपनी ऑफलाइन उपस्थिति निरंतर बढ़ा रहा है। वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी के 1500 स्टोर हैं।


