- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
राजस्थान के 80 हजार से ज्यादा ई-मित्र सेंटर के जरिए लोगों को सेवा उपलब्ध करवाएगा एयरटेल
इन सुविधाजनक ई-मित्र केंद्रों पर ग्राहक अब एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज खरीद सकते हैं, बिल भुगतान कर सकते हैं
राजस्थान. राजस्थान में अपने ग्राहकों को सबसे बेहतर सेवा अनुभव प्रदान करने के लिए भारत की अग्रणी और प्रमुख टेलीकम्यूनिकेशन सेवा प्रदाता, भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने राज्य सरकार के साथ हाथ मिलाया है।
एयरटेल की प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज और बिल भुगतान जैसी सेवाएं अब पूरे राज्य में 80,000 से अधिक ई-मित्र केंद्रों पर उपलब्ध होंगी।इससे एयरटेल की सेवाएं और भी अधिक सुलभ हो जायेंगी और अपनी पहुंच को करीब दोगुना करके ग्राहक सुविधाएं बेहतर करने में मदद होंगी।
ये 80,000 ई-मित्र केंद्र पूरे राजस्थान में एयरटेल के 70,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स के एक बड़े रिटेल नेटवर्क को जोड़ते हैं और इन टच पॉइंट्स को राज्य भर में अपने 20 मिलियन से अधिक ग्राहकों के करीब लाते हैं।
राजस्थान सरकार ने नागरिक सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए 2004 में ई-मित्र सेवा की शुरुआत की थी। राज्य के 33 जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आज ई-मित्र के माध्यम से दो सौ से ज्यादा जीटूसी और बीटूसी सेवाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
इन टच पॉइंट्स में उपयोगिता बिल भुगतान, एप्लिकेशन और डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र सेवाएं, बैंकिंग, टेली-मेडिसिन, ई-कॉमर्स सेवाएं, आदि शामिल हैं और नियमित रूप से नई सेवाओं को इसके तहत जोड़ा जा रहा है।
राजस्थान भारती एयरटेल की सीईओ, निधि लौरिया के अनुसार – हमारे ग्राहकों को हमेशा से ही बेहतर सेवा प्रदान करने का अनुभव हमें बाजार में नवाचार लाने के लिए प्रेरित करता है। हम हमारे ग्राहकों की ख़ुशी और एक डिजिटल राजस्थान में योगदान करने के लिए राजस्थान सरकार के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं।


