- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा का ग्रैंड रिसेप्शन, नई शुरुआत का शानदार जश्न
आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने अपनी नई शुरुआत को बड़े ही स्टाइलिश अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। एक इंटिमेट सनसेट वेडिंग के बाद, दोनों ने अपने परिवार, करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक एलिगेंट ब्लैक टाई रिसेप्शन होस्ट किया।
शादी उन्होंने सिर्फ अपने सबसे खास लोगों के बीच सादगी से की थी, लेकिन रिसेप्शन को उन्होंने एक खास जश्न की तरह प्लान किया, जहां उनकी लाइफ का हिस्सा रहे सभी लोग एक साथ आकर इस नए चैप्टर को सेलिब्रेट कर सकें।
इस खास मौके पर आकांक्षा गोल्डन गौरव गुप्ता कुट्योर लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं शरण ने मनीष मल्होत्रा के क्लासिक आउटफिट में उनके लुक को परफेक्ट कॉम्प्लिमेंट दिया।
रिसेप्शन में इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए, आलिया भट्ट, शत्रुघ्न सिन्हा और उनका परिवार, महेश भट्ट और सोनी राजदान, बोनी कपूर, जैकी श्रॉफ, बॉबी देओल, बोमन ईरानी और उनका परिवार, सोनाक्षी सिन्हा और उनका परिवार, रूपाली गांगुली, राशि खन्ना, पूनम ढिल्लों, डेविड धवन, सोनू निगम, राकेश रोशन और जीतेंद्र सहित कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से इस शाम को और खास बना दिया और कपल को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया।
सनसेट की सादगी भरी शादी से लेकर इस ग्रैंड ब्लैक टाई सेलिब्रेशन तक, हर पल में आकांक्षा और शरण की सिंपल लेकिन क्लासी पर्सनैलिटी झलकी। साथ ही, उनके लिए परिवार, दोस्ती और रिश्तों की अहमियत भी साफ नजर आई।
अपनी इस नई यात्रा की शुरुआत करते हुए, यह कपल अपने परिवार और दोस्तों के प्यार और आशीर्वाद से घिरा हुआ है, जिसने इस मौके को और भी यादगार बना दिया।


