- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
आकांक्षा रंजन कपूर का खुलासा: ‘इस बार ग्राम चिकित्सालय 2 में डॉ. गर्गी का और गहरा रूप देखने को मिलेगा’
अमेज़न की बड़ी-बड़ी कहानियों की थाली में इस बार देसी मिट्टी की खुशबू और भी गहरी हो गई है। प्राइम वीडियो के ग्रैंड शोकेस में जो सबसे दिलचस्प ऐलान हुआ, उसमें ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीज़न की वापसी ने सबका ध्यान खींच लिया — और इस बार कहानी के सेंटर में हैं आकांक्षा रंजन कपूर, जिनका किरदार अब और ज़्यादा चमकने वाला है।
पहले सीज़न में ‘ग्राम चिकित्सालय’ ने बिना किसी दिखावे के, सच्चाई और सादगी के साथ भारत के ग्रामीण हेल्थकेयर सिस्टम की कहानी सामने रखी थी। झारखंड के भटखांडी गाँव में बसी इस कहानी ने हमें मिलवाया डॉ. गर्गी से — एक समर्पित डॉक्टर, जो प्राइमरी हेल्थ सेंटर में अपनी पूरी ईमानदारी से ड्यूटी निभाती हैं। आकांक्षा ने इस किरदार को इतनी सादगी, गर्मजोशी और इमोशन के साथ निभाया कि डॉ. गर्गी सिर्फ एक कैरेक्टर नहीं, बल्कि कहानी की आत्मा बन गईं।
ना कोई फिल्मी हीरोइज़्म, ना कोई चमक-धमक — डॉ. गर्गी बनीं कहानी की समझदारी और दिल की आवाज़। डॉ. प्रभात (अमोल पाराशर) के साथ उनका रिश्ता भी बड़ा अलग था — बिना किसी रोमांस के, सिर्फ आपसी सम्मान और ज़िम्मेदारी पर टिका हुआ। वो उन्हें बार-बार याद दिलाती हैं कि शिकायत कम और काम ज़्यादा करो — क्योंकि गाँव आपसे उम्मीद करता है।
सीज़न 2 को लेकर आकांक्षा कहती हैं, “बहुत अच्छा लगता है जब इतनी सच्ची और ज़मीन से जुड़ी कहानी को फिर से मौका मिलता है। इस बार मुझे डॉ. गर्गी को और गहराई से समझने का मौका मिला — उनकी कमजोरियाँ, उनके अंदर के संघर्ष और उनकी खामोश ताकत। वो उन हजारों डॉक्टरों की झलक हैं, जो छोटे शहरों और गाँवों में हर दिन अपनी सीमाओं के बावजूद पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। इस किरदार को निभाना मेरे लिए एक जिम्मेदारी जैसा है, जिसे मैं पूरी सच्चाई से निभाना चाहती हूँ।”
पहले सीज़न में आकांक्षा की परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था — क्योंकि उसमें दिखावा नहीं, सच्चाई थी। डॉ. गर्गी दर्शकों के दिलों में बस गई थीं। और अब सीज़न 2 में कहानी और भी गहराई में जाएगी — उनके पर्सनल और प्रोफेशनल सफर के साथ, जहां दिखेगी उनकी ताकत, उनके त्याग और वो जिद जो हर मुश्किल के बावजूद उन्हें आगे बढ़ाती है।
‘ग्राम चिकित्सालय 2’ के अलावा आकांक्षा अब नए क्रिएटिव रास्तों की तरफ भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कन्फर्म किया है कि वो ‘इक्का’ को लेकर भी काफी उत्साहित हैं — जहां वो एक बार फिर अलग अंदाज़ में नजर आएंगी, देसी कहानियों और नए एक्सपेरिमेंट्स के बीच अपना बैलेंस बनाते हुए।


