- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आकाश इंस्टीट्यूट ने अपनी प्रमुख राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा, ‘ANTHE-2020’ के आयोजन की तिथियों में बदलाव की घोषणा की; अब इस परीक्षा का आयोजन 12 से 20 दिसंबर, 2020 के दौरान किया जाएगा
देश भर में 200 से अधिक केंद्रों के साथ डॉक्टर एवं आईआईटीयन बनने के इच्छुक छात्रों को प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अग्रणी संस्थान, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने अपनी प्रमुख वार्षिक छात्रवृत्ति परीक्षा के ग्यारहवें संस्करण की घोषणा की है, जिसे आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (ANTHE) के नाम से जाना जाता है। देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब 12 से 20 दिसंबर, 2020 के दौरान 9 दिनों की अवधि में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
12 से 20 दिसंबर, 2020 (हर दिन) के दौरान दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम के 08:30 बजे के बीच ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस लॉगिन विंडो के दौरान छात्र कभी भी परीक्षा दे सकते हैं। सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ऑफ़लाइन परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर, 2020 को दो पालियों में – यानी कि सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक (प्रातः कालीन), तथा शाम 04:00 बजे से 05:00 बजे तक (सायं कालीन) किया जाएगा।
शुरुआत में इस परीक्षा की तिथियों की घोषणा के बाद, देश भर के अनगिनत छात्रों एवं अभिभावकों ने आकाश इंस्टीट्यूट को यह अनुरोध भेजा कि वर्तमान में फैली महामारी तथा त्योहारों के मौसम के बीच ANTHE-2020 की तारीखों को नए सिरे से निर्धारित किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उस अवधि में देश के कई स्कूलों द्वारा अपनी प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, और इस वजह से छात्रों को ANTHE-2020 की तैयारी करने में काफी परेशानी होगी।
छात्रों को प्राथमिकता देने के अपने बुनियादी सिद्धांत पर कायम रहते हुए, आकाश इंस्टीट्यूट ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखा और ANTHE-2020 के आयोजन की तिथियों को नए सिरे से निर्धारित करने का फैसला लिया, ताकि सभी छात्र बिना किसी अड़चन के इस परीक्षा में भाग ले हो सकें।
ANTHE अखिल भारतीय स्तर पर निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है, जो योग्य छात्रों को 100% तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है, साथ ही उन्हें डॉक्टर और आईआईटीयन बनने की दिशा में पहला कदम उठाने में उनकी सहायता करता है। केवल वर्ष 2019 में, परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या 3.4 लाख से अधिक थी। ANTHE-2020 के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि ऑनलाइन परीक्षा की तारीख से 3 दिन पहले, और ऑफ़लाइन परीक्षा की तारीख से 7 दिन पहले है। इस परीक्षा का शुल्क मात्र 200/- रुपये है, जिसका भुगतान नेट बैंकिंग चैनलों के अलावा, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या सीधे आकाश इंस्टीट्यूट की शाखा / केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है।
ANTHE में नामांकन कराने वाले छात्रों को अतिरिक्त लाभ देने के उद्देश्य से, उन्हें मेरिटेशन स्कूल बूस्टर कोर्स भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि, मेरिटेशन AESL की सहायक कंपनी है।
कक्षा X, XI, और XII में पढ़ने वाले छात्रों के लिए परीक्षा के परिणाम 4 जनवरी, 2021 को घोषित होंगे, जबकि कक्षा VII, VIII और IX में पढ़ने वाले छात्रों के लिए परीक्षा के परिणाम 2 जनवरी, 2021 को घोषित होंगे।
कक्षा VII से कक्षा XII तक के 2000 से अधिक छात्रों को ट्यूशन शुल्क पर 100% की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, साथ ही 700 छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के अलावा, अन्य छात्रों को भी ट्यूशन शुल्क पर आकर्षक छात्रवृत्ति दी जाएगी जो ANTHE परीक्षा में उनके द्वारा प्राप्त अंको पर आधारित होगी।
प्रतिभाशाली छात्रों की तलाश के लिए अखिल भारतीय स्तर पर असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। AESL की ओर से यह भी घोषणा की गई है कि छात्रों, अभिभावकों या स्कूल प्राधिकारियों के अनुरोध पर किसी भी शहर में ANTHE केंद्र खोले जा सकते हैं, जो आवश्यक शर्तों एवं परिस्थितियों के अधीन है।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के निदेशक एवं सीईओ, श्री आकाश चौधरी ने ANTHE-2020 की तिथियों में बदलाव की घोषणा के अवसर पर कहा, “पिछले एक दशक में ANTHE को शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है, जिससे हम बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं। आज, यह मेडिकल या IIT के अपने सपनों को पूरा करने की इच्छा रखने वाले स्कूली छात्रों के लिए देश के सबसे बड़े प्रवेश द्वार के रूप में उभरकर सामने आया है। मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए, हमने परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है ताकि छात्रों को बेहतर तैयारी के लिए ज्यादा समय मिल सके। छात्रों की ज्यादा-से-ज्यादा भागीदारी को प्रोत्साहन देने के लिए, हमने सातवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के आवेदन आमंत्रित किए हैं।”


