- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
अक्षय कुमार ने पीठ दर्द और बुखार के बावजूद गुड न्यूज़ के एक गाने की पूरी की शूटिंग
यह तो सभी जानते है की , अक्षय ने अपनी कड़ी मेहनत, जुनून और समर्पण के साथ हिंदी फिल्म जगत में सफलता हासिल की हैं। कुछ हफ्ते पहले, अभिनेता ने पीठ की चोट और बुखार के बावजूद गुड न्यूज़ के लिए एक प्रमोशनल गाने की शूटिंग पूरी की , इससे काम के प्रति उनकी लगन और निष्ठां दिखाई देती हैं |
करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी सहित सभी कलाकारों को एक ही दिन एक साथ लाना काफी मुश्किल होता हैं , गुड न्यूज़ के निर्देशक राज मेहता खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्होंने ऐसे अभिनेता के साथ काम किया, जो स्थिति की गंभीरता को समझते है ।
राज कहते हैं , “अक्षय शूटिंग से एक रात पहले ही बुखार में चल रहे थे । हम उम्मीद ही नहीं कर रहे थे के वह सेट पे आएंगे , लेकिन आश्चर्यजनक रूप से, अक्षय सेट पर आये और यहां तक कि बॉस्को द्वारा निर्धारित कोरियोग्राफी को करने में कामयाब रहे। जैसे ही मैंने कट की घोषणा की, मैंने देखा कि, वह अपनी पिट दर्द के चलते काफी दर्द में थे।
मैंने अपने 25 साल के करियर में उनकी व्यावसायिकता की कई कहानियाँ सुनी थीं, लेकिन यह पहली बार खुद अनुभव करना दिलचस्प रहा । एक सूत्र के अनुसार, अक्षय की सुरक्षा के लिए टीम ने सेट पर एक फिजियोथेरेपिस्ट को रखा था , और अक्षय ने शेड्यूल से पहले शूटिंग पूरी कर ली|
मेकर्स जल्द ही गाना लॉन्च करेंगे। केप ऑफ गुड फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस के सहयोग से ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत गुड न्यूज़ 27 दिसंबर 2019 को रिलीज़ होने की उम्मीद है।


