- विदेश जाने की जरूरत नहीं, अब भारत में भी मिल रहा हाईटेक डेंटल इंप्लांट इलाज
- कम हड्डी में भी लग सकेंगे स्थायी दांत, एआई और डिजिटल प्लानिंग से बढ़ी इंप्लांट की सटीकता
- "It’s a reminder that honest stories, told with sincerity, always find their place ", Alaya F on Srikanth's National Award win!
- एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में शुरू हुआ ‘कबाब, बिरयानी एंड करीज़ फेस्टिवल’
- Jio Studios and B62 Studios’ Article 370 honoured with National Award for Best Feature Film at the 72nd National Film Awards!
चेन्नई में पहली ट्रांसजेंडर बिल्डिंग के लिए अक्षय कुमार ने दिया 1.5 करोड़ का दान
लक्ष्मी बॉम्ब की जोड़ी – अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक राघव लॉरेंस चेन्नई में पहली बार ट्रांसजेंडरों के लिए घर बनाएंगे। राघव ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए कहा है की ,“मैं एक अच्छी खबर साझा करना चाहता हूं, अक्षय कुमार सर पहली बार भारत में ट्रांसजेंडर घर बनाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये दान कर रहे हैं।
जैसा कि हर कोई पहले से ही जानता है कि लारेंस चेरिटेबल ट्रस्ट शिक्षा, बच्चों के लिए घर, चिकित्सा और शारीरिक रूप से विकलांग नर्तकियों के लिए विभिन्न परियोजनाएं कर रहा है। अब हम अपने 15 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। हम इस 15 वें वर्ष को ट्रांसजेंडर्स के उत्थान के लिए एक नई परियोजना की शुरुआत करके उन्हें आश्रय प्रदान करना चाहते थे।
हमारे ट्रस्ट ने भूमि प्रदान की है और हम इमारत के लिए धन जुटाने के लिए उत्सुक थे, इसलिए लक्ष्मी बम शूट के दौरान मैं अक्षय कुमार साहब से ट्रस्ट प्रोजेक्ट्स और ट्रांसजेंडर के घर के बारे में बात कर रहा था, यह सुनने के तुरंत बाद भी मुझसे पूछे बिना उन्होंने कहा कि “‘मैं ट्रांसजेंडर के घर के निर्माण के लिए 1.5 कोर दान कर रहा हूँ “”।
मैं हर मदद करने वाले को भगवान मानता हूं, इसलिए अब अक्षय कुमार सर हमारे लिए भगवान हैं। मैं इस परियोजना के लिए उनके भारी समर्थन और दान देने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। हमारा विज़न ट्रांसजेंडर के उत्थान और अक्षय कुमार के सर सपोर्ट के साथ पूरे भारत में उनके लिए आश्रय प्रदान करना है। मैं सभी ट्रांसजेंडर की ओर से उन्हें धन्यवाद देता हूं। हम जल्द ही पूजा की तारीख की सूचना देंगे। मुझे आप सभीके आशीर्वाद की आवश्यकता है ”


