- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
नूपुर सेनन के फ़िलहाल अनप्लग्ड संस्करण में बड़े दिल से शामिल हुए थे अक्षय कुमार
देश की ‘फ़िलहाल’ फेम सनसनी नूपुर सेनन ने हाल ही में अपने चार्टबस्टर के को अनप्लग्ड संस्करण में अपनी उत्कृष्ट आवाज और शानदार प्रेजेंस के साथ हमारे दिलों में छाप छोड़ी है। संगीत वीडियो में एक दिल को छूने वाला राग है जो बिना शर्त प्यार, हार, दिल टूटने और कई सारी भावनाओं को पूरी तरह से बयां करता है।
मूल ट्रैक में अक्षय और नूपुर की शानदार केमिस्ट्री देखी गई और इसलिए नूपुर ने अक्षय को अपने अनप्लग्ड वर्जन में एक हिस्सा बनाने का विचार किया । जब अनप्लग्ड का शूट था उस दिन अक्षय भी अपने अलग शूट में व्यस्त थे लेकिन उन्होंने अपने शूट से समय निकालते हुए नूपुर को सरप्राइज करते हुए वे शूट पर आये। नूपुर की एक रिक्वेस्ट पर अक्षय कुमार बड़े दिल से आये और अनप्लग्ड संस्करण में शामिल हुए।
नूपुर ने कहा कि, “अक्षय सर के बिना फ़िलहाल कभी भी ‘फ़िलहाल’ हो नहीं सकता था और फीमेल संस्करण में उनकी उपस्थिति के बिना अधूरा होता। मैं सॉन्ग के कवर की शूटिंग कर रही थी तब मैंने अक्षय सर को फोन किया और उनसे इसका हिस्सा बनने का अनुरोध किया। भले ही वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए दूर थे फिर भी वे किसी तरह से सहमत हुए। वे आये और अपनी शूटिंग पूरी कर ली, शाब्दिक रूप से वे ५ मिनट के लिए ही आये लेकिन सर्वश्रेष्ठ शॉट दिया और वीडियो को दूसरे स्तर पर ले गए ! “
मूल साउंडट्रैक जानी द्वारा लिखा गया था और बी प्राक द्वारा गाया गया था जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार न्यू टैलेंट नूपुर सनन के साथ नजर आये थे । यह वीडियो तुरंत हिट हुआ और अब तक इसे ७०० मिलियन व्यूज मिल चुके है और दर्शकों के दिलों पर अब भी राज करता है।
यह चार्टबस्टर की सबसे सफल सफलता थी कि निर्माताओं ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला किया और यह पहली बार है की एक म्यूजिक वीडियो में उसी ताजा और सुंदर जोड़ी के साथ अगली कड़ी होगी।
अक्षय का यह अपीरियंस सॉन्ग को और भी खूबसूरत टच देता है , पिछले सॉन्ग में जो नूपुर और अक्षय कुमार की केमिस्ट्री रही थी वह अनप्लगड में एक सीन से भी नजर आती है।


