- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अक्ज़ोनोबल ने ‘स्पाइस्ड हनी’ को कलर ऑफ द ईयर 2019 के रूप में प्रस्तुत किया
भारत में डुलक्स के ब्रांड एम्बैसडर फरहान अख्तर ने ‘स्पाइस्ड हनी’ रंग का खुलासा किया जो आशावाद की भावना को दर्शाता है
पेंट्स और कोटिंग्स बनाने वाली अग्रणी अंतरराष्ट्रीय कंपनी और भारत में डुलक्स पेंट्स का निर्माण करने वाली अक्ज़ोनोबल ने आज ‘स्पाइस्डहनी’ को कलर ऑफ द ईयर 2019 के रूप में पेश किया।
इस वार्षिक रंग का चुनाव अनुसंधान, अंतरराष्ट्रीय प्रवृत्तियों और झुकावों, जानकारियोंऔर उपभोक्ता व्यवहार को ध्यान में रखकर किया गया है। भारत में डुलक्स के ब्रांड एम्बैसडर फरहान अख्तर ने ‘स्पाइस्ड हनी’ के चुनाव की घोषणा की।
इस साल के थीम “लेट द लाइट इन”(प्रकाश को आने दो) को अच्छी तरह कैद करने वाला ‘स्पाइस्ड हनी’ विविधतापूर्ण और समकालीन है औरभिन्न प्रकार के जीवन और इंटीरियर शैली के लिए उपयुक्त है।
कलर ऑफ द ईयर 2019 की पेशकश के मौके पर ऑस्कर वेजेनबीक, प्रबंध निदेशक, डेकोरेटिव पेंट्स साउथ ईस्ट एंड साउथ एशिया(एसईएसए), अक्ज़ोनोबल ने कहा,“अक्ज़ोनोबल में हम इस बात पर गर्व करते हैं कि हम अपने उपभोक्ता को इस योग्य बनाते हैं कि वे रंग केचुनाव आत्मविश्वास पूर्ण होकर करें इसके लिए हम उन्हें आवश्यक सूचना मुहैया कराते हैं जो रंग से जुड़ी नवीनतम प्रवृत्तियों और इंटीरियर थीम पर आधारित होतr है।
हमारी टीम पूरे साल हमारे आईडिया को सुंदर रंग के पैलेट्स की पट्टियों और उत्पादों को हमारे उपभोक्ता की अपेक्षाके अनुकूल बनाने के लिए काम करती है अक्ज़ोनोबल के अभिनव डिजिटल टूल से उपभोक्ता रंगों के प्रभाव को समझ सकेंगे और इस तरह वअपने निर्णय आशावादी होकर ले सकते हैं यह डिजिटली संभव है।”
राजीव राजगोपाल, प्रबंध निदेशक, अक्ज़ोनोबल इंडिया ने आगे कहा,“हर साल अक्ज़ोनोबल का ग्लोबल ऐसथेटिक सेंटर दुनिया भर के शिखरके डिजाइन पेशेवरों को आमंत्रित करता है कि वे एक साथ इकट्ठे होकर ‘उस पल के भाव’(मूड ऑफ द मोमेन्ट) को कैद करें।हमारे अनुसंधान सेपता चलता है कि दुनिया भर में लोग ऊर्जा, आशावाद और उद्देश्य की एक नई समझ महसूस कर रहे हैं।
स्पाइस्ड हनी उन्हीं चाहतों औरप्रवृत्तियों को परावर्तित करता है यह ऐसा रंग है जो विभिन्न इच्छा और प्रवृत्ति बताता है जैसे कि प्रेरक या ऊर्जा देने वाला हो सकता है औरयह इसपर निर्भर करेगा कि इसके पास कितनी रोशनी है और कौन से रंग उसके चारो ओर है।”
डुलक्स इंडिया के ब्रांड एम्बैसडर फरहान अख्तर ने कहा,“स्पाइस्ड हनी से नया सकारात्मक मूड परावर्तित होता है। यह एक विविधतापूर्ण रंग हैक्योंकि इसकी भिन्न रंगों के साथ जोड़ी बनाई जा सकती है और इस तरह इससे भिन्न प्रकार के लुक प्राप्त किए जा सकते हैं और यह इस बातपर निर्भर करेगा कि आप अपने घर में कैसा माहौल बनाना चाहते हैं। इनमें आरामदेह और वायब्रैंट तक है।” कलर ऑफ द ईयर के बैनर तले स्पाइस्ड हनी चार सद्भावनापूर्ण थीम वार्म न्यूट्रल, सॉफ्ट पेस्टल्स, इंटेंस पिग्मेंट्स और बोल्ड ब्राइट पैलेटवाली रंग पट्टी को प्रेरित करता है प्रत्येक थीम विविधतापूर्ण टोन और हनी यानी मधु के उल्लेखनीय गुणों प्राकृतिक, कालातीत और टिकाऊ,रक्षात्मक और दुरुस्त करने से प्रेरित है। इस रंग के पैलेट के बारे में भविष्यवाणी फैशन आर्किटेक्चर और डिजाइन की वृद्धि पर निर्भर करती है।


