- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
अली असगर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राधे’ में सलमान खान के साथ किया जाएगा पेयर !
इस महामारी ने हमारे जीवन के सभी पहलुओं का दरवाज़ा पूरी तरह को बंद कर दिया है। सबसे बुरा फिल्म प्रेमियों को देखना पड़ा, वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। सलमान खान के सभी प्रशंसकों को इससे पहले ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ चूकि इस साल कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
लेकिन मैं आपको बता दूं कि दर्शकों के लिए बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राधे’ जल्द ही सिनेमाघरों में आएगी और सभी सलमान खान फैन्स के लिए खुशी का पल दोबारा लेकर आएगी। यह फिल्म के द्वारा महान हास्य कलाकार अली असगर की भी बॉलीवुड में वापसी होगी।
जी हाँ, आपने सही पढ़ा! हमारे सूत्रों के अनुसार अली असगर जाने-माने अभिनेता के साथ बॉलीवुड में वापसी करते नजर आएंगे। अली को आखिरी बार वरुण धवन स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जुड़वा’ में कैमियो रोल निभाते हुए देखा गया था।
प्रतिभाशाली अभिनेता को उनके आगामी नए शो ‘अकबर का बल बीरबल’ में देखा जाएगा जहां वह अकबर का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अली को हमेशा से किसी भी किरदार के तह तक बड़ी खूबी से उतरने के लिए जाना जाता रहा है।


