- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
इंडियन आइडल 2020 में पवनदीप की परफॉर्मेंस पर झूम उठे सारे जज
मुम्बई : साल 2021 की जोरदार शुरुआत करते हुए इंडियन आइडल कुछ ऐसी परफॉर्मेंस दिखाने जा रहा है, जो दर्शकों की उम्मीदों से कहीं ज्यादा साबित होंगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जा रहे इस शो में इस वीकेंड फैमिली स्पेशल एपिसोड होने जा रहा है।
इस एपिसोड को और मस्ती भरा और मजेदार बनाने के लिए उदित नारायण अपने परिवार के साथ इस मंच पर आएंगे। यह पहली बार होगा, जब उदित नारायण की बहू श्वेता टीवी पर नजर आएंगी, जिनकी हाल ही में आदित्य नारायण से शादी हुई है।
शो के कंटेस्टेंट पवनदीप अलग-अलग वाद्य यंत्र बजाने में माहिर हैं और इंडियन आइडल के मंच पर उन्हें ‘सिंदबाद द सेलर’ और ‘तुम हो तो गाता है दिल’ जैसे गानों पर ड्रम बजाने का मौका मिला। उन्होंने अपनी जोरदार परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया, और नेहा और हिमेश ने तो उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।
उनकी शानदार परफॉर्मेंस देखने के बाद विशाल ने कहा, “ड्रम बजाते हुए गाना बहुत मुश्किल है और आपने बहुत बढ़िया काम किया है। इसमें बहुत मेहनत लगती है और आपने अपनी परफॉर्मेंस में अपनी काबिलियत साबित कर दी है।“ नेहा ने आगे उनसे कहा कि आपने बहुत शानदार परफॉर्मेंस दी है और मुझे आपको सुनकर बहुत अच्छा लगा।
इस दौरान पवनदीप के दोस्त भी उनके शहर से इस मंच पर पहुंचे थे और उन्होंने पवनदीप की जिंदगी से जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें भी बताईं। उन्होंने बताया कि पवन उत्तराखंड में एक स्टार हैं, लेकिन फिर भी एक साधारण जिंदगी जीते हैं और जरूरत के समय अपने सभी दोस्तों की मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं। उन्होंने अपने एक दोस्त की डांस क्लास खुलवाने में उनकी मदद की थी और मजदूरी कर रहे एक व्यक्ति को मुफ्त में गिटार की ट्यूशन भी दी थी और अब वो व्यक्ति एक बैंड में जाना माना गिटारिस्ट है।


