- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऑल्ट बालाजी की “मुम भाई” एक मसालेदार पुलिस गैंगस्टर ड्रामा जो आपको बाँधे रखेगा शुरुआत से अंत तक
अगर फिल्मों और वेबसीरीज की बात करें तो गैंगस्टर ड्रामा जैसे केवल कुछ ही क्षेत्र ऐसे हैं, जो दर्शकों को बहुत ज्यादा उत्साहित करते हैं। हम सभी मुंबई के अंडरवर्ल्ड से बहुत ज्यादा आकर्षित हैं और हमें बहादुर पुलिसकर्मियों और खतरनाक गैंगस्टर्स की कहानियां वाकई मोहित कर लेती हैं। ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 ऐप्स ने इंटरनेट के दीवानों को मुम भाई की दुनिया से रूबरू कराने के लिए बहुत शानदार काम किया है।
भारत के ओटीटी एंटरटेनमेंट के मास्टर्स ने अपनी नई पेशकश मुम भाई, से एक बार फिर यह दिखाया है कि उन्हें बिना किसी शक के निर्विवाद रूप से घरेलू स्ट्रीमिंग स्पेस का डॉन क्यों कहा जाता है। इस वेब सीरीज की कहानी और प्लॉट ही मजेदार और दर्शकों को सीट से बांधने वाला नहीं है, बल्कि इस नई वेबसीरीज में आपको अंगद बेदी और सिकंदर खेर की धमाकेदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। शो के फैंस इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते। इस शो में एनकाउंटर करने के शौकीन और बात-बात में गन निकालने वाले पुलिसकर्मी और मुंबई के गैंगस्टर की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
इस शो की तेज रफ्तार से आप इसकी मनोरंजक और दिल को छू लेने वाली कहानी में पूरी तरह डूब जाएंगे । इसे पूरा देखे बिना आपको इस शो को छोड़ने का मन नहीं करेगा। इसके अलावा शो की सेटिंग से ही यह शो बिल्कुल असली लगता है।
इस शो के केवल मुख्य किरदार ही नहीं, बल्कि सभी कलाकार ही कहानी में गुंथे नजर आते हैं। शरद केलकर की शो के सूत्रधार के रूप में दिलकश और जबर्दस्त आवाज से शो में लोगों की दिलचस्पी और बढ़ेगी। इससे मुम भाई रोमांच से भरपूर एक मसालेदार शो की तरह दर्शकों को पूरा मजा देगा।
इस शो के एक्टर्स मुंबइया भाषा और चरित्रों में इतनी गहराई से ढल गए हैं कि वेब सीरीज देखते समय आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आप अंगद और सिकंदर को देख रहे हैं, बल्कि आपको ऐसा लगेगा कि आप असली भास्कर और रामा शेट्टी को ही स्क्रीन पर देख रहे हैं।
यह आपको निश्चित रूप से लोकप्रिय पुलिसकर्मी और गैंगस्टर की लार्जर देन लाइफ इमेज से रूबरू कराएगा। इस शो में दो प्रतिभाशाली कलाकारों ने पुलिसकर्मी और गैंगस्टर की भूमिकाएं धमाकेदार अंदाज में निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
मुम भाई जैसे शो की सबसे बड़ी खासियत जबर्दस्त ढंग से सीरीज के कैरेक्टर्स को उभारना है। शो के दोनों प्रमुख किरदारों के जेहन में केवल एक ही लक्ष्य है, जो उन्हें एक साथ जोड़ता है। वह यह है कि उनमें से हरेक व्यक्ति मुंबई शहर पर केवल एक और एक भाई के रूप में राज करना चाहता है।
इस शो की ताकतवर महिला किरदारों को भी विशेष श्रेय देना चाहिए।
संदीपा धर ने इस शो में वैष्णवी नामक एक चार्टर्ड अकाउंटेंट का किरदार निभाया है, जो नारीवाद और महिलाओं को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। मधुरिमा राय ने शो में जिंदादिल रंजना का किरदार निभाया है, जबकि तृष्णा मुखर्जी ने मीरा का किरदार निभाया है, जो शांत है, लेकिन डरावना है।
यह समय मिलकर बैठने और मुंबई अंडरवर्ल्ड की जबर्दस्त कहानी का मजा लेने का है। इस कहानी में दोस्तों को दुश्मन बनते देखा जा सकता है। “शूटआउट एट लोखंडवाला” और “वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई” के निर्माताओं द्वारा बनाई गई सीरीज में जेल, सत्ता, पैसा, राजनीति और एनकाउंटर के सभी पहलुओं को छूती हुई मुंबई और दुबई की ऐसी कहानी है, जो आपने इससे पहले नहीं देखी होगी। इसको देखने के बाद हम में से हरेक की ख्वाहिश इसे और देखने की होगी।
ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 प्रीमियम पर स्ट्रीम किया जा रहा मुम भाई एक क्राइम ड्रामा है, जो मुंबई के अंडरवर्ल्ड की गहराई में डुबकी लगाता है। इस शो की कहानी एक पुलिसकर्मी और एक गैंगस्टर की दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। इस शो में 80 के उत्तरार्ध के दशक से 2000 की शुरुआत तक अंडरवर्ल्ड की कहानी को मुंबई की पृष्ठभूमि में दिखाया गया है। क्या इस शो का दूसरा सीजन भी आएगा। फैंस इसका जवाब जानने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।


