- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
अल्ट बालाजी एवं एम एक्स प्लेयर ने अपने सबसे बड़े और सबसे बेबाक रियलिटी शो ‘लॉक अप : बैडएस जेल, अत्याचारी खेल’ को होस्ट करने के लिए कंगना राणावत को चुना!
कुछ कैदखाने आपको तोड़ देते हैं, जबकि कुछ आपको मजबूत बना देते हैं। हमें आजादी की कीमत तभी पता चलती है, जब हमें कैद कर दिया जाता है। तो अब भारत में पहली बार आप भी इस स्थिति के गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि स्ट्रीमिंग दिग्गज अल्ट बालाजी और भारत का एंटरटेनमेंट सुपर ऐप एमएक्स प्लेयर ने अपने सबसे बड़े और सबसे बेबाक रियलिटी शो ‘लॉक अप : बैडएस जेल, अत्याचारी खेल’ का ऐलान कर दिया है। इस अभूतपूर्व रियलिटी शो में 16 विवादास्पद सेलिब्रिटीज़ को महीनों तक लॉकअप में एक साथ रखा जाएगा और उनसे उनकी सुविधाएं छीन ली जाएंगी। इसके अलावा बॉलीवुड क्वीन कंगना राणावत इस शो की तेजतर्रार होस्ट के रूप में नजर आएंगी।
लॉक अप एक दिलचस्प कैपटिव रियलिटी शो है, जिसमें आपको आपकी सीट से बांधे रखने के लिए सारे मसाले मौजूद हैं। एक डेरिंग सेलिब्रिटी होस्ट, अनोखे टास्क, ड्रामा से भरपूर लड़ाइयां और दिलचस्प कंटेस्टेंट्स, जो जेल में बचे रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार होंगे। ये सारी खूबियां मनोरंजन का एक परफेक्ट मिश्रण साबित होंगी।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर एवं एम एक्स मीडिया के सीईओ करण बेदी ने अपनी तरह के इस पहले फॉर्मेट के लिए होस्ट के रूप में तेजतर्रार कंगना राणावत के नाम की घोषणा की। इस मौके पर अल्ट बालाजी ग्रुप के सीओओ ज़ुल्फिकार खान, एमएक्स मीडिया के सीओओ निखिल गांधी, और एम एक्स प्लेयर की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड – कॉन्टेंट एक्विजिशंस, मानसी श्रीवास्तव भी मौजूद थे, जहां इस डायनामिक शो के लोगों का अनावरण किया गया।
अल्ट बालाजी ग्रुप के सीओओ ज़ुल्फिकार खान ने घोषणा की कि अल्ट बालाजी रियलिटी शो पर आधारित दुनिया का पहला फैंटेसी मेटावर्स गेम भी शुरू करेगा। इस तरह का इनोवेशन अपने आप में अनोखा है और भारत में पहली बार होगा। यह गेम लॉकअप के साथ पेश किया जाएगा, जहां दर्शक रियल में खेल सकते हैं और जीत सकते हैं।
इस मौके पर क्वीन ऑफ बॉलीवुड कंगना राणावत ने कहा, “मैं इतने अनोखे और बेहतरीन कॉन्सेप्ट के साथ ओटीटी में प्रवेश करने को लेकर बेहद उत्साहित और रोमांचित हूं। अल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर दोनों का स्तर और पहुंच बहुत बड़ी है। मुझे यकीन है कि यह शो मुझे अपने फैंस से जुड़ने और ‘लॉक अप’ की होस्ट के रूप में उनका मनोरंजन करने का बढ़िया मौका देगा। मैं बॉस लेडी एकता कपूर को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। मैं हमेशा उनकी सराहना करती हूं और मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है। मुझे खुशी है कि मेरे ओटीटी डेब्यू के लिए भी वो मेरे साथ रहीं। मैं अपने सभी फैंस से कहना चाहूंगी कि अब तक के सबसे निडर शो के लिए तैयार हो जाइए!”
लॉक अप के लॉन्च को लेकर कॉन्टेंट की महारानी एकता आर. कपूर कहती हैं, “मुझे भारत के सबसे बड़े और सबसे निडर रियलिटी शो लॉक अप की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिसे टैलेंट की पावर हाउस और शानदार अभिनेत्री कंगना राणावत होस्ट करेंगी। कंगना मेरी करीबी दोस्त रही है और मुझे खुशी है कि मैं उनके पहले डिजिटल डेब्यू पर उन्हें सपोर्ट कर रही हूं और इसके लिए मैं उन्हें बधाई देती हूं। लॉक अप, बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जा रहा है, जिसमें एक मनोरंजक रियलिटी शो की तमाम खूबियां हैं। इस शो का कॉन्सेप्ट भी बहुत बढ़िया है और मुझे यकीन है कि यह दर्शकों में दिलचस्पी जगाएगा और रियलिटी शोज़ के लिए एक नया मापदंड स्थापित कर देगा। मुझे खुशी है कि एम एक्स प्लेयर ने अल्ट बालाजी के साथ साझेदारी की है। मैं इस टीम को शुभकामनाएं देती हूं और मुझे यकीन है कि वो ‘लॉक अप’ के साथ इतिहास रचेंगे और यह जबर्दस्त सफलता हासिल करेगा।”
एमएक्स मीडिया के सीईओ करण बेदी ने कहा, “एम एक्स हमेशा मार्केट का रुख बदलता रहा है। हम ऐसे प्रोडक्ट और कॉन्टेंट तैयार करते हैं, जो हमारे विशाल दर्शक वर्ग को अपील करते हैं और इसी खासियत ने आज हमें भारत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बनाया है। ‘लॉक अप’ भारतीय एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम का रुख बदलने की दिशा में हमारा एक और कदम है। यह पहला ऐसा डिजिटल नॉन-फिक्शन शो है, जो भारत में अप्रत्याशित स्तर पर रिलीज़ किया जाएगा।”
अल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर अपने-अपने प्लेटफॉर्म्स पर इस शो को चौबीसों घंटे सातों दिन लाइव स्ट्रीम करेंगे, जिसमें दर्शक कंटेस्टेंट्स के साथ सीधे इंटरेक्ट कर सकेंगे। दर्शकों को यह अधिकार भी होगा कि वो अपने चुने गए कंटेस्टेंट्स को सजा या इनाम दें या फिर उनके लिए खबरी बन जाएं। एंडेमोल शाइन इंडिया के निर्माण में बने इस शो का प्रीमियर 27 फरवरी 2022 से अल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर पर होगा।


