- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेज़न ओरिजनल सीरीज- पाताल लोक का ट्रेलर लॉन्च
अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज 2020 की अपनी तीसरी भारतीय ओरिजिनल बेहद प्रतीक्षित अमेज़न ओरिजनल सीरीज पाताल लोक का ट्रेलर लॉन्च किया है। इसे प्रोड्यूस किया है क्लीन स्लेट फिल्म्ज़ ने। यह बेचैन कर देने वाला क्राइम-ड्रामा इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी के इर्दगिर्द घूमता है, जो दिल्ली का हताश पुलिस वाला है जिसे एक बेहद हाई प्रोफाइल केस थमा दिया जाता है।
चार संदिग्धों को एक जाने-माने पत्रकार की हत्या करने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह केस एक उलझी हुई भूल-भुलैय्या बन जाता है, जब चीजें वैसे नहीं होतीं, जैसी नज़र आती है। इसकी बजाय, चौधरी धोखे के एक ऐसे रास्ते पर निकल पड़ता है जो उसे सीधा ‘पाताल-लोक’ की खतरनाक गलियों में पहुंचा देता है।
पाताल लोक 200 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में उपलब्ध होगी और प्राइम मेंबर्स 15 मई से इसके सभी 9 एपिसोड्स स्ट्रीम कर पायेंगे। ‘’हिन्दी भाषी क्षेत्र की देसी और वास्तविक कहानियां पूरी दुनिया में दर्शकों द्वारा सराही गयी हैं।‘’ यह कहना है, हेड- इंडिया ओरिजिनल्स, अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया, अपर्णा पुरोहित का।
‘’हमें इस बात की बेहद खुशी है कि हम ‘क्लीन स्लेट फिल्म्ज़’ के साथ साझीदारी में अपने दर्शकों के लिये एक खतरनाक, दिलचस्प कहानी लेकर आये हैं। ‘पाताल लोक’ दिलचस्प स्थानीय कंटेंट पेश करने के अपने लक्ष्य की दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम है।
इससे भारत तथा अलग तरह की भारतीय कहानियां वैश्विक मानचित्र पर आ गयी हैं। प्राइम मेंबर्स को दमदार चेजिंग, भरपूर इमोशनल ड्रामा और उम्दा अभिनय देखने को मिल सकता है। जल्द ही यह शानदार शो आने वाला है! ‘’
‘’हमारा लगातार यही प्रयास है कि हम भारतीय मनोरंजन की दुनिया में भरपूर मात्रा में नया कंटेंट लेकर आयें।‘’ अमेज़न ओरिजिनल ‘पाताल लोक’ को लेकर यह बात क्लीन स्लेट फिल्म्ज़ के प्रोड्यूसर, कर्णेश शर्मा ने कही।
‘’इस साल क्लीन स्लेट फिल्म्ज़ अपने पांच साल पूरे कर रहा है, ऐसे में हमें अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ अमेज़न ओरिजिनल सीरीज ‘पाताल लोक’ की घोषणा करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह शो प्यार का परिणाम है और हमें उम्मीद है कि हमने इसे जितने दिल से बनाया है, दुनिया में लोग उसी तरह इसे पसंद करेंगे!‘’
सुदीप शर्मा, ‘पाताल लोक’ क्रिएटर ने कह| ‘’पाताल लोक’ हर क्रिएटर का एक सपना है। यह दिल से पूरी तरह हिन्दुस्तानी कहानी है, लेकिन इसमें दुनियाभर के दर्शकों को अपनी तरह खींचने की ताकत है। यह इसमें दिखाये गये विषय और इसमें दिखाये गये किरदारों की वजह से है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि क्लीन स्लेट फिल्म्ज़ के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो पर डिजिटल डेब्यू का मौका मिल रहा है।
यह एक ग्लोबल स्ट्रीमिंग सर्विस है जोकि हमारे दौर के कुछ बेहतरीन क्रिएटर्स के लिये पुरस्कृत कंटेंट बनाने का एक ठिकाना है। मुझे इस बात की उम्मीद है कि ‘पाताल लोक’ पूरी दुनिया के दर्शकों को आखिर तक बांधे रखेगा।‘’
ट्रेलर यहां देखें:


