- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेजन प्राइम विडियो ने अपने आगामी मेडिकल ड्रामा ‘मुबंई डायरीज 26/11’ की पहली झलक पेश की।
अमेजन ओरिजिनल सीरीज में अग्रिम मोर्चे पर लड़नेवाले हीरोज को दी गई है श्रद्धांजलि साथ ही अमर रहनेवाले मानवीय जज्बे का जश्न भी मनाया गया. निखिल आडवाणी और एमे एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित ‘मुंबई डायरीज 26/11’ सीरीज में शहर पर आतंकी हमले के समय अभूतपूर्व संकट का सामना करने वाले और अग्रिम मोर्चे पर लड़ने वाले नायकों की बहादुरी को श्रद्धांजलि दी गई है।
कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई और श्रेया धनवंतरी की अदाकारी से सजी इस सीरीज में डॉक्टर, नर्सों, पैरा मेडिकल और हॉस्पिटल स्टाफ की अब तक न सुनी गई कहानी पेश की जाएगी। यह सीरीज अमेजन प्राइम विडियो पर मार्च 2021 में लॉन्च की जाएगी
अमेजन प्राइम विडियो ने मुंबई पर हुए खौफनाक आतंकी हमले की 12वीं बरसी पर अग्रिम मोर्चे पर आतंकियों का मुकाबला करने वाले हीरोज की बहादुरी को सलाम किया है और अपनी आगामी अमेजन ओरिजिनल सीरीज मुंबई डायरीज 26/11 का फर्स्ट लुक जारी किया है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित और एमे एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस मेडिकल ड्रामा सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई और श्रेया धनवंतरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस सीरीज का निर्देशन निखिल आडवाणी के साथ निखिल गोंजालविस ने किया है। सीरीज का प्रीमियर मार्च 2021 में अमेजन प्राइम विडियो पर किया जाएगा। मुंबई डायरीज 26/11 का निर्माण 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में किया गया। सीरीज अस्पताल में बनाई गई है।
यह सीरीज उन डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और अस्पताल कर्मियों की अनसुनी कहानी को बयान करती है, जिन्होंने मुंबई पर हुए आतंकी हमले में घायल लोगों की जान बचाने के लिए बिना थके काम किया। मुंबई डायरीज 26/11 को 200 देशों और क्षेत्रों में अमेजन प्राइम पर लॉन्च किया जाएगा।
अमेजन प्राइम विडियो में इंडिया ओरिजिनल्स की हेड अपर्णा पुरोहित ने कहा, “26 नवंबर की वह खौफनाक रात हर भारतीय के दिमाग में अपनी छाप छोड़ गई है। मुंबई डायरीज 26/11 शहर पर हमले के समय अग्रिम मोर्चे पर आतंकियों से मुकाबला करने वाले सुरक्षाकर्मियों, शहीदों और उनके परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाला।
सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों की बहादुरी और उनके त्याग को श्रद्धांजलि देते हुए हम इस सीरीज का पहला लुक लॉन्च कर रहे हैं। यह शो मुंबई के कभी हार न मानने वाले जज्बे को सलाम करता है। हम 26/11 की अनसुनी कहानी पेश करने के लिए भारत के शानदार निर्देशकों में से एक निखिल आडवाणी से साझेदारी कर काफी प्रसन्न हैं।“
इस शो की थीम के बारे में चर्चा करते हुए निखिल आडवाणी कहते हैं, *“हम मुंबई के लोग अक्सर यह चर्चा करते हैं कि उस भयानक रात को हम कहां थे, जब इस विनाशकारी घटना ने पूरे शहर को हिला डाला था। इस घटना पर अब तक कई शोज और फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन किसी भी शो या फिल्म में इस हमले के दौरान अस्पतालों के पक्ष को नहीं उभारा गया।
इस मेडिकल ड्रामा के साथ हमारा लक्ष्य अभूतपूर्व खतरे के समय मानवीय जज्बे की जीत का जश्न मनाना है। हम इस सीरीज में बहादुर डॉक्टरों के अच्छे काम की सराहना करेंगे, जिन्होंने इस मुद्दे की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आतंकी हमले के समय घायलों की जान बचाने के लिए बिना थके परिश्रम किया।”


