- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेज़न प्राइम वीडियो ने ‘द फैमिली मैन’ सीज़न 2 के पहला पोस्टर किया रिलीज़।
अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज अमेज़न ओरिजिनल के द फैमिली मैन’ सीज़न 2 के पहले पोस्टर को सबके सामने प्रस्तुत कर प्रशंसकों को खुश किया । इस पोस्टर के टीज़र में 2021 के समय के साथ एक टाइम बम की तस्वीर दिखाई गई है।
नए साल में श्रीकांत तिवारी (मनोज वाजपेयी) और शारिब हाशमी ( जेके तलपड़े) एक बड़े और घातक मिशन पर उतरेंगे| एक उच्च जिम्मेदारी वाली नौकरी का दबाव और अपने देश को सुरक्षित रखने के साथ-साथ, श्रीकांत तिवारी एक पिता और एक पति के रूप में अपनी भूमिका के बीच जूझते हुए दिखाई देंगे।
द फैमिली मैन को सीज़न 1 की रिलीज़ के बाद से, दुनिया भर से अपार प्यार और प्रशंसा मिली है। राज और डीके द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘द फैमिली मैन’ अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही आ रहा है।
प्रिया मणि और शरद केलकर के साथ मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए देखेंगे। इस सीरिज द्वारा दक्षिण सुपरस्टार सामंता अक्किनेनी की डिजिटल शुरुआत भी है और दर्शकों ने भी इस अवतार में उन्हें पहले कभी नहीं देखा है।
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1343821958891196417/photo/1
https://twitter.com/BajpayeeManoj/status/1343822278702768129/photo/1
द फैमिली मैन एक थ्रिलर एक्शन-ड्रामा सीरीज़ है, यह एक मध्यवर्गीय व्यक्ति श्रीकांत तिवारी की कहानी जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक विशेष सेल के लिए को गुप्त रूप से गुप्तचर अधिकारी के रूप में काम करने की कहानी बताता है।
सीरीज़ में श्रीकांत संघर्ष की रस्सी पर अपना संतुलन बना के चलने की कोशिश करता है जिसमें वह अपने गुप्त कम भुगतान, उच्च दबाव, उच्च दांव वाली नौकरी और एक पति और पिता होने के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करता है। जितनी यह एक मध्यम वर्ग के आदमी की कहानी है, जो एक विश्व स्तरीय जासूस भी है उतनी ही यह क्षेत्रीय राजनीति पर कसा हुआ व्यंग्य भी है।


