- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘तांडव’ का टीज़र हुआ रिलीज।
श्रृंखला अली अब्बास ज़फर द्वारा रचित व निर्देशित एवं हिमांशु किशन मेहरा व अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्मित, इस 9 भाग की श्रृंखला में शीर्ष कलाकारों की कास्ट में शामिल हैं सैफ अली खान, डिम्पल कपाडिया, तिग्मांशु धूलिया एवं सुनील ग्रोवर.
2020 के शानदार कंटेंट लाइन-अप के बाद अमेज़न प्राईम विडियो पूरी तरह से 2021 में प्रवेश के लिए अमेज़न मूल श्रृंखला ‘तांडव’ के साथ तैयार है जो एक दिलचस्प राजनीतिक ड्रामा है। तांडव अली अब्बास जफर द्वारा रचित एवं निर्देशित है जो इस श्रृंखला के साथ अपना डिजिटल डेब्यू भी कर रहे हैं।
हिमांशु किशन मेहरा व अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्मित, इस 9 भाग की श्रृंखला में शीर्ष कलाकारों की कास्ट में शामिल हैं सैफ अली खान, डिम्पल कपाडिया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, दीनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमयरा दस्तूर, मोहम्मद जीशान आयूब, कृतिका कामरा, सराह जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पहूजा एवं शोनाली नागरानी।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के राजधानी शहर में सेट ‘तांडव दर्शकों को सत्ता के बंद, अराजक गलियारों में ले जायेगा और जोड़-तोड़ व पहेलियों के साथ-साथ उन लोगों के रहस्य को भी उजागर करेगा जो सत्ता व शक्ति पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं । अली अब्बास जफर के साथ तांडव डिम्पल कपाडिया के लिए भी डिजिटल डेब्यू है।
साथ ही सैफ अली खान, जिशान आयूव व सुनील ग्रोवर को कभी ना देखे गये अवतारों में प्रस्तुत किया गया है। तांडव का प्रीमीयर 15 जनवरी 2021 को होगा और यह भारत में एवं 200 देशों एवं प्रदेशों के प्राईम सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी।
अमेज़न प्राईम विडियो के भारतीय मूल की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा, “2021 में प्रवेश के साथ हम हमारे पहले राजनैतिक ड्रामा, तांडव, को पेश करते हुए अत्यन्त उत्साहित हैं जो सत्ता का एक गहन अन्वेषण है और यह प्रकाश डालता है कि सत्ता के पीछे लोग किस हद तक जा सकते हैं।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में और एक प्रभावशाली कास्ट के साथ जिसमें प्रमुख हैं सैफ, डिम्पल, सुनील और ज़िशान जो एक विशिष्ट अवतार में नज़र आयेंगें हमें विश्वास है कि यह श्रृंखला उन सभी लोगों के लिए विशेष रहेगी जो ऐसा विषय तलाश रहे जो मनोरंजक के साथ दिलचस्प भी हो ।”
इस शो के विषय के बारे में बात करते हुए रचयिता, निर्देशक एवं निर्माता अली अब्बास जफर कहते हैं, “तांडव के द्वारा हम अपने दर्शकों को सत्ता की भूखी दुनिया में ले जा रहे हैं। इस शो को देखने के साथ आप यह अनुभव करेंगे कि कुछ भी सही या गलत नहीं होता या काला या सफेद नहीं होता, सत्ता की दुनिया ग्रे की दुनिया के बारे में है।
मेरा मानना है कि यह विषय विश्वसनीय प्रर्दशनों द्वारा समर्थित होगा मैं बहुत खुशनसीब हूं कि इस शो के कई उम्दा दर्जे के कलाकार हैं। मैं बहुत उत्साहित हूं कि एक रचयिता- निर्देशक के रूप में डिजिटल डोमेन पर मेरा डेब्यू अमेज़न प्राईम विडियो पर होने जा रहा है जो तांडव के मनोरंजक एवं दिलचस्प कहानी को दुनिया भर के लाखों लोगों तक पहुचायेगा।”
तांडव का अमेज़न प्राईम विडियो पर 15 जनवरी 2021 से भारत में एवं 200 देशों एवं प्रदेशों में प्रीमीयर होगा।


