- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
दीया मिर्ज़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की सफलता का हिस्सा हैं। कारगिल युद्ध के वीर जवानों की बहादुरी और देश के प्रति उनके जज़्बे को सलाम करती यह सीरीज़ दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच दीया मिर्ज़ा ने देशभक्ति को लेकर अपने विचार साझा किए और बताया कि उनके लिए अपने देश से प्यार करने का असली मतलब क्या है।
अपने विचार साझा करते हुए दीया कहती हैं, “ये धरती, इससे जुड़े हुए लोग, हर प्रांत हर समय इस विश्वास के साथ जिए कि हम सुरक्षित हैं, हममें प्यार है, हमें अधिकार हैं। और हम जो भी चाहते हैं अपनी ज़िंदगी में, उसे हासिल कर पाएं, with freedom from fear.”
‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में दीया मिर्ज़ा कमलप्रीत कौर धनाओ की भूमिका में नजर आ रही हैं। अपने किरदार के जरिए उन्होंने उन महिलाओं के साहस और मजबूती को सामने लाने की कोशिश की है, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान मुश्किल परिस्थितियों में अपने परिवारों और देश के लिए मजबूती से खड़े रहने का जज़्बा दिखाया। यह भूमिका दीया के अब तक के अलग-अलग और प्रभावशाली किरदारों में एक और खास जोड़ है।
‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का प्रीमियर 7 अगस्त को हुआ और यह सीरीज़ विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।


