- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
क्या “ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां ” में भी देखने मिलेगा आमिर खान का देशभक्ति का अंदाज़
अभिनेता आमिर खान पिछली कई फिल्मों में देश के प्रति अपने जुनून की दास्तान दिखा चुके है। मंगल पांडे, रंग दे बसंती, लगान इत्यादि जैसी फिल्मों में अभिनेता की देशभक्ति को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।
हर फ़िल्म में अपनी उम्दा भूमिका से दिल जीतने वाले आमिर खान ने अब अपनी आगामी फिल्म “ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां ” में फिरंगी नामक भूमिका से आश्चर्यचकित कर दिया है।
हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के ट्रेलर में आमिर खान के किरदार ने हर किसी को हैरत में डाल दिया क्योंकि ट्रेलर से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या आमिर “ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां ” में भी एक देशभक्त की भूमिका में नज़र आएंगे या फिर होगा कुछ ओर?
आमिर खान के किरदार से जुड़े इस रहस्य से पर्दा 8 नवंबर को फ़िल्म की रिलीज के साथ उठेगा!
यह कहानी 1795 की है, जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत मे व्यापार करने आई थी, लेकिन धीरे-धीरे राज करने लगी। फ़िल्म में अमिताभ बच्चन ‘खुदाबख्श’ की भूमिका निभा रहे है जबकि आमिर खान ‘फिरंगी’ के किरदार में नज़र आ रहे है। बेहतरीन तीरंदाजी के साथ फातिमा इसमें खतरनाक स्टंट करते हुए अमिताभ बच्चन का सहारा बनी हैं। तो वही कैटरीना कैफ फ़िल्म में ‘फिरंगी’ आमिर खान को अपनी अदाओं से दीवाना बना रही हैं।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में पहली बार भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े किंवदंती अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ नज़र आएंगे
इस दीवाली “ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां ” बड़ी स्क्रीन पर एक रोमांचक, शानदार सिनेमाई अनुभव के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 नवंबर को सभी वर्ग के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।


