- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के गीत ‘वाश्मल्ले’ में झूमते हुए नज़र आये अमिताभ और आमिर!
यश राज फिल्म्स की “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” को अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म रिलीज कहा जा सकता है।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान इस दीवाली पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ़िल्म में से एक है और पहली बार भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े किंवदंती अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ लाकर एक अविश्वसनीय कास्टिंग के साथ यह बॉलीवुड द्वारा निर्मित सबसे बड़ी फिल्म है।
प्रभुदेवा की कोरियोग्राफी अक्सर बेंचमार्क स्थापित करने के लिए जानी जाती है और “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” में प्रभुदेवा ने वाश्मल्ले (अर्थात दिल खोल कर नाचना और खुशी मनाना) नामक गाने को कोरियोग्राफ किया है।
प्रभुदेवा हमेशा उच्च ऊर्जा और अद्वितीय डांस स्टेप के साथ सभी के जहन में गहरी छाप छोड़ देते है। वाश्मल्ले भी ऐसा ही एक अनोखा गीत है जिसमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान दिल खोल कर डांस करते हुए नज़र आ रहे है।
“ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने बताया,”यह मज़ेदार था कि हम फिल्म में एक उपयुक्त पल लिख पाए, जिसमें भारतीय सिनेमा के दो आइकन एक दूसरे के साथ झूमते हुए नज़र आएंगे। इस गाने में माननीय बच्चन और आमिर खान जश्न मनाने के मूड में नज़र आएंगे।
मैं बताना चाहूंगा, इस सीक्वेंस में उन्हें जश्न के दौरान नशा करते हुए दिखाया जाएगा जिसके बाद वह हाई एनर्जी में झूमते हुए दिखाई देंगे। यह एक अमूल्य क्षण है जिसे हमने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के जरिये कैद करने की कोशिश की है।”
अमिताभ भट्टाचार्य ने इस मजेदार गाने के बोल लिखे है, तो वही सुखविंदर सिंह और विशाल ददलानी ने इस प्रतिक्षित गाने को आवाज़ दी है। अनुभवी संगीतकार अजय-अतुल ने इस ट्रैक को बनाया है।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कैटरीना कैफ और फातिमा साना शेख भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। इस दीवाली “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” बड़ी स्क्रीन पर एक रोमांचक, दृश्यमान आश्चर्यजनक सिनेमाई अनुभव के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 नवंबर को सभी वर्ग के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।


