- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
महानायक अमिताभ बच्चन ने मनीष पॉल और मुक्ती मोहन अभिनीत शार्ट फ़िल्म के ‘हिचकी’ को शेयर करते हुए तारीफ की
अमिताभ बच्चन ने मनीष पॉल और मुक्ती मोहन के ‘हिचकी’शाॅट फिल्म को शेयर कर कैप्शन में दोनों को शुभकामनाएं दी। बता दें कि ‘हिचकी’ एक शॉट स्टोरी की फिल्म हैं जिसमें मनीष और मुक्ती ने अभिनय किया हैं और साथ ही इस विडियो के जरिए कोरोनावायरस के दौरान सड़क पर जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए प्रोहत्साहित करना है।
शार्ट वीडियो में मनीष और मुक्ति पती-पत्नी के किरदार में नजर आ रहें हैं। जहां मनीष को लगातार हिचकी आती हैं और मुक्ति उन्हें कहती हैं कि ‘जो याद कर रहा हैं उसका नाम लेने से हिचकी बंद हो जाती है।’ मनीष अपने सारे दोस्तों और परिवार के लोगों को याद करने लगता है पर हिचकी ठीक नहीं होती ऐसे में मनीष को सड़क पर रहनेवाले छोटे बच्चे जीतू की याद आती हैं और वह उसकी मदद करने चल पड़ते हैं।’
इस विडियो के अंत में यहीं संदेश दिया जाता हैं कि आप जिन्हें मामूली लोग समझते हैं उनके लिए आप खास हो सकतें हैं और यहीं बच्चे इस समय हममें किसी अपनों को ढूंढ रहें हैं। इस विडियो के साथ यह बताया गया कि कोरोना के दौरान सड़क पर करीबन 2 मिलीयन बच्चें स्वास्थ्य और भूख जैसी परेशानी से जूझ रहें हैं और इन जरूरतमंदों के मदद के लिए जागरूकता की जरुरत है।
इस शॉर्ट फिल्म को कुलीशकांत ठाकुर ने डायरेक्ट किया और कुलीश, यथार्थ शर्मा ने लिखा हैं। वहीं मनीष पॉल और रघुवींदर सिंह निर्माता है। महानायक अमिताभ बच्चन ने इसी विडियो को शेयर कर मनीष पॉल और रघुवींदर सिंह को इस विडियो के लिए बधाईयां दी। और इस मुद्दे को उठाने के लिए आॉल द बेस्ट कहा है ।


