- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एमी विर्क और सोनम बाजवा वापस आ रहे है , अपनी फ़िल्म पुवाड़ा लेकर !! १२ अगस्त २०२१ को दुनिया भर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज।
आखिरकार उत्तर भारत के सिनेमाघर बाकी दुनिया के साथ फिर से खुल गए हैं। और इसका मतलब यहीं है कि, पंजाबी सिनेमा के पर्दे पर छाने होने और दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करने का समय आ गया है !! अम्मी विर्क और सोनम बाजवा अभिनीत पंजाबी फिल्म पुवाड़ा, जिसका हिंदी में अर्थ है “पंगा”, १७ महीनों के बाद दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली पंजाबी फिल्म होगी !! यह मैड, देसी, कॉमेडी, रोमांस गुरुवार, १२ अगस्त २०२१ को यानी स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सिनेमा प्रेमियों के लिए सिनेमाघरों में वापस आने का यह एक सही समय है।
पुवाड़ा शुरू में इस साल की शुरुआत में रिलीज़ होने वाली थी , लेकिन महामारी के कारण इसे आगे धकेल दिया गया। फिल्म के ट्रेलर और आए हाय जट्टिये गाने को दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया, जिसे ऑनलाइन २० मिलियन से अधिक बार देखा गया। आने वाले कुछ दिनों में फिल्म के बाकी गानों और पोस्टर को लॉन्च करने के साथ ही मेकर्स अपनी कास्ट के साथ फिल्म के मार्केटिंग कैंपेन को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।
A&A पिक्चर्स और ब्रैट फिल्म्स द्वारा निर्मित, एमी विर्क और सोनम बाजवा द्वारा अभिनीत, डेब्यूटेंट डायरेक्टर रुपिंदर चहल द्वारा निर्देशित, अतुल भल्ला, पवन गिल, अनुराग सिंह, अमन गिल, बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्मित पुवाड़ा, १२ अगस्त २०२१ को दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा रिलीज़ की जाएगी।


