- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमृता विश्व विद्यापीठम को NACC की ओर से मिला A++ ग्रेड
2009 और 2014 के बाद NAAC की ओर से संस्थान को तीसरी बार ये सम्मान हासिल हुआ है
अगस्त, 2001 : अमृता विश्व विद्यापीठम को 2020 NIRF रैंकिंग में देश भर में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। विद्यापीठम को नैशनल एसेसमेंट ऐंड एक्रीडेशन काउंसिल (NACC) की ओर से सर्वोच्चतम A++ ग्रेड हासिल हुआ है। उसे कल्मुलेटिव ग्रेड पॉइंट एवरेज (CGPA) के तहत 4 में से 3.7 अंक प्राप्त हुए हैं।
ग़ौरतलब है कि ये तीसरी बार है जब अपने 18 साल के इतिहास में अमृता विश्व विद्यापीठम को NAAC की ओर से ‘ग्रेड A’ संस्थान का दर्जा मिला है। 2009 और 2014 में भी NAAC की ओर से किये गये मूल्यांकन में संस्थान को ‘ए ग्रेड’ प्राप्त हुआ था। इस सम्मान को पाने के बाद संस्थान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में A++ रेटिंग प्राप्त करनेवाला सबसे युवा संस्थान बन गया है।
अमृता विश्व विद्यापीठम के उप कुलपति डॉ. पी. वेंकट रंगन ने इस मौके पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा, “NACC की ओर से सर्वोच्चतम A++ ग्रेड हासिल करना न सिर्फ़ हमारे लिए ख़ुशी की बात है, बल्कि इसे पाकर जम बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसकी अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि हमारा संस्थान तुलनात्मक तौर पर काफ़ी युवा है और इसकी शुरुआत महज़ चंद साल पहले यानि 2003 में की गई थी।
यह सम्मान इस बात का द्योतक है कि हम शिक्षा के वैश्विक मानक स्तर का पालन करने में अग्रणी हैं। इसका पूरा श्रेय हमारी चांसलर माता अमृतानंदमयी की दूरद्रष्टी को जाता है। विद्यापीठम का ध्येय ‘जीवन के लिए शिक्षा’ और ‘सामाजिक लाभ के लिए शोध’ है, जिसने दुनियाभर के शिक्षाविदों को भारत लौटने के प्रति आकर्षित किया है और यहां आकर के छात्रों को उच्च व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अपने ज्ञान से और समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित किया है।
UGC की ओर से अनुदान प्राप्त करनेवाली NAAC एक ऐसी स्वतंत्र संस्था है, जो भारत में उच्च शिक्षा प्रदान करनेवाले संस्थानों की शिक्षा की गुणवत्ता का मूल्यांकन करती है और उसके अनुसार उन्हें ग्रेड प्रदान करती है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा संस्थानों के एक्रीडिशन की प्रक्रिया में 7 बातों का ख़ास ख़्याल रखा जाता है। इनमें पाठ्यक्रम, सिखाने का तरीका व मूल्यांकन, शोध व नवीनता, ढांचागत सुविधाएं, छात्रों को मिलनेवाली सहायता, गवर्नेंस और संस्थागत मूल्य शामिल हैं। NACC द्वारा मूल्यांकन के बाद विश्वविद्यालयों को 8 में से 1 ग्रेड प्रदान किया जाता है। वे ग्रेड इस प्रकर हैं – A++, A+, A, B++, B+, B, C, and D.
उच्च कोटि की शिक्षा और उच्चतम किस्म की सुविधा प्रदान करनेवाले विश्वविद्यालयों को ‘A’ ग्रेड प्रदान किया जाता है। CGPA के तहत 3.76 से लेकर 4.00 अंक प्राप्त करनेवाले विश्वविद्यालयों को A++ ग्रेड प्रदान किया जाता है, जो मूल्यांकन के सभी 7 शर्तों के अंतर्गत दिये जानेवाले एक्रीडिशन में सर्वश्रेठ ग्रेड होता है।


