- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एमवे इंडिया ने ओलंपिक पदक विजेता साइखोम मीराबाई चानू को एमवे और इसकी न्यूट्रीलाइट रेंज के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल किया
नई दिल्ली. देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया ने इमैनुएल ग्लोबल कंसल्टेंसीज के माध्यम से एमवे और इसके न्यूट्रीलाइट रेंज के उत्पादों के ब्रांड एंबेसडर के रूप में ओलंपियन साइखोम मीराबाई चानू के साथ साझेदारी की है।
चानू सभी मंचों पर न्यूट्रीलाइट डेली, ओमेगा और ऑल प्लांट प्रोटीन जैसे बुनियादी रेंज पर केंद्रित कंपनी के अभियानों की अगुवाई करेगी। ओलंपिक पदक विजेता के साथ यह साझेदारी विशेष रूप से देश में महिलाओं और युवाओं के लिए एमवे के स्वास्थ्य और पोषण श्रेणी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के अनुरूप है।
इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, एमवे इंडिया के सीईओ, श्री अंशु बुधराजा ने कहा, “एमवे और न्यूट्रीलाइट विश्व स्तर पर उद्यमिता, अवसर, महिला सशक्तिकरण, पोषण और कल्याण के सर्वोत्तम प्रतीक हैं। मीराबाई चानू के साथ हमारा जुड़ाव एक स्वाभाविक पसंद है। वह आशा, प्रतिबद्धता, आत्म-सशक्तिकरण, स्वस्थ जीवन के हमारे मूल्यों का उदाहरण देती हैं


