- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमायरा दस्तूर प्रभुदेवा के साथ आगामी सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म के लिए तमिल सीख रही हैं।
अमायरा दस्तूर निश्चित रूप से बॉलीवुड में चार फिल्मों और दो साउथ फिल्मो के बीच लगातार भाग दौड़ कर रही है , सभी इसी साल रिलीज होगी। राजकुमार राव और कंगना रनौत की मेंटल है क्या जुलाई में रिलीज़ होने के साथ, अमायरा की तीन अन्य फ़िल्मों की भी कतार है, जिनमें मेड इन चाइना राजकुमार राव और बोमन ईरानी के साथ , प्रस्थानम – संजय दत्त और अली फ़ज़ल और टी-सीरीज़ की ‘कोई जाना नहीं’ शामिल हैं।
हालाँकि उनकी प्लेट पर इतना कुछ है इसलिए अभिनेत्री और कड़ी मेहनत करने के साथ और अपने कला को और बेहतर बनाने बनाने में जुटी हुई है । अपने चरित्र और प्रदर्शन में और अधिक प्रामाणिकता जोड़ने के लिए, अमायरा ने तमिल सीखने का फैसला किया है।
अपनी आने वाली फिल्मों के लिए डब करने में सक्षम होने के लिए, अमायरा तमिल सीखने के लिए ट्यूशन ले रही है, और निश्चित रूप से प्रभुदेवा के साथ अपनी आगामी फिल्म एक सयकोलॉजिकल थ्रिलर है इस फिल्म में वे एक साथ बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगे।
अमायरा आदिक रविचंद्रन के निर्देशन में अपनी भूमिका के लिए बहुत कुछ कर रही हैं, और उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि कैसे उन्हें कैरेक्टर में आने के लिए बहुत कुछ पढ़ना पड़ता है , इसलिए वे हर एक बात को सुनिश्चित करती है, सब कुछ सही हो ।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एनेगन, 2015 में धनुष की फिल्म एनेगन से डेब्यू के लिए अपार प्रशंशा पाने के बाद, अमायरा अपनी दूसरी तमिल फिल्म के साथ दर्शकों और क्रिटिक्स को फिर से प्रभावित करना चाहती है।
अमायरा कहती हैं, “मैं जिस किरदार को निभा रही हूं, मैं वास्तव में इस किरदार के लिए डब भी करना चाहती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि यह मेरे प्रदर्शन को बढ़ाएगा, जिसे हासिल करने के लिए मैंने इतनी मेहनत की है। थ्रिलर फिल्म बनाते समय अतिरिक्त सावधानी और सही भावनाओं होना जरुरी है क्यूंकि उस फिल्म को देखने वाले दर्शकों विश्वास करना आवश्यक है। तमिल सीखने के फायदे यह होंगे की मैं अपने प्रचार के दौरान इसका इस्तेमाल कर सकुंगी और वास्तव में समझ सकुंगी ,मेरे आसपास के लोगों से लगातार अनुवाद करने के लिए कहने के बजाय मुझे क्या कहा जा रहा है यह आसानी ने समझ जाउंगी । एक्टर्स अपने प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए बहुत कुछ करते हैं और मेरा यह प्रयास प्रगति की दिशा में एक छोटा कदम है। ”


