- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
अमेज़ॅन ऑरिजिनल सीरीज़ “ब्रीद: इन टू द शैडोज़” का दिलचस्प लोगो हुआ रिलीज़!
हाल ही में अमेज़ॅन ऑरिजिनल सीरीज़ “ब्रीद: इन टू द शैडोज़” से अभिषेक बच्चन का रहस्यपूर्ण करैक्टर पोस्टर रिलीज़ किया गया था, जिसमें वह एक लापता बच्चे के पोस्टर पर एक गहन लुक साझा करते हुए नज़र आ रहे थे और अब अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज शो का एक अन्य दिलचस्प टीज़र रिलीज़ कर दिया है। अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिलचस्प वीडियो के साथ लोगो रिलीज़ किया है:
इस वीडियो में एक पिता और एक बच्चे के बीच होने वाले रिश्ते के सार को साझा किया गया है और उसके साथ ही ब्रीद: इन टू द शैडोज़ का लोगो भी रिलीज़ किया गया है।
यह क्राइम थ्रिलर अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है जिसके साथ बॉलीवुड के चहिते अभिनेता अभिषेक बच्चन अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे है। इस श्रृंखला में अमित साध एक बार फिर सीनियर इंस्पेक्टर कबीर सावंत की भूमिका दोहराते हुए दिखाई देंगे।
10 जुलाई, 2020 में रिलीज़ होने के लिए तैयार, अमेज़ॅन ओरिजिनल में लोकप्रिय कलाकार निथ्या मेनन और सैयामी खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बहुप्रतीक्षित अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगी।
यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित व निर्मित है और मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने चतुराई से लिखा है। शो का ट्रेलर 1 जुलाई 2020 के दिन लॉन्च किया जाएगा।


