- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 में अनिल कपूर को ‘एनिमल’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता’ का पुरस्कार मिला।
मेगास्टार अनिल कपूर को हाल ही में आयोजित दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2024 में एनिमल के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक पिता के रूप में कपूर के सूक्ष्म प्रदर्शन ने फिल्म की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बलबीर सिंह के रूप में उनके अभिनय ने दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ी है।
अभिनेता ने दो महीने के भीतर लगातार दो हिट फिल्में- एनिमल और फाइटर- दी हैं। जहां एनिमल ने 870 करोड़ कमाए हैं और वर्तमान में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग कर रही है, वहीं फाइटर सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है और बॉक्स-ऑफिस पर 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। कपूर की दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीत उनकी उपलब्धियों के लिए इंडस्ट्री में उनकी मान्यता को उजागर करती है और कैसे वह वर्षों से खुद को प्रासंगिक बनाए रखने में सक्षम हैं।
जबकि ‘एनिमल’ साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई है। वही सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एरियल एक्शन-थ्रिलर ‘फाइटर’ के साथ, मेगास्टार ने कुछ गंभीर अभिनय मानक स्थापित किए हैं। फिल्म में उन्हें स्क्वाड्रन लीडर रॉकी के रूप में देखा गया है, जो निडर होकर अपने सह-कलाकारों ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय के साथ हवाई युद्ध दृश्य करता है। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ आनंद की मार्फ्लिक्स पिक्चर्स और वायाकॉम 18 द्वारा किया गया है।


