- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
“गेम की शुरुआत में हर खिलाड़ी के हाथ में होंगे 1 लाख!” – अनिल कपूर ने खोला India Ke Top 1% का सबसे बड़ा ट्विस्ट
क्या हो अगर हर खिलाड़ी अपनी जेब में ₹1 लाख लेकर गेम की शुरुआत करे? और हर गलत जवाब के साथ वही रकम एक प्राइज पॉट में जाती रहे, जो बढ़कर पूरे ₹1 करोड़ तक पहुंच सकती है! यही रोमांचक ट्विस्ट Star Plus के आने वाले क्विज़ गेम शो, India Ke Top 1%, को टेलीविजन पर खास बनाता है। इस शो को होस्ट कर रहे हैं देश के सबसे बड़े एंटरटेनर्स में से एक, अनिल कपूर। शो यह साबित करता है कि टॉप तक पहुंचने के लिए आपको किसी खास जानकारी या सालों की तैयारी की नहीं, सिर्फ कॉमन सेंस की जरूरत है!
शो के अनोखे फॉर्मेट के बारे में बताते हुए अनिल कपूर शेयर करते हैं कि गेम की शुरुआत 100 खिलाड़ियों के साथ होती है, जहां हर कंटेस्टेंट को शुरुआत में ₹1 लाख मिलते हैं। इसके बाद खिलाड़ी कॉमन सेंस पर आधारित 13 सवालों का सामना करते हैं और हर गलत जवाब की कीमत चुकानी पड़ती है। जैसे-जैसे खिलाड़ी गलत जवाब देते हैं, उनके ₹1 लाख में से रकम प्राइज पॉट में ट्रांसफर होती जाती है। हर सवाल के साथ दांव और बड़ा होता जाता है और सभी 13 सवालों के अंत तक यह प्राइज पॉट बढ़कर पूरे ₹1 करोड़ तक पहुंच सकता है।
शो के अनोखे फॉर्मेट के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर बताते हैं, “मैं भारत का सबसे बड़ा गेम शो, India Ke Top 1%, लेकर आ रहा हूं। इस शो को जीतने के लिए आपको सिर्फ एक चीज़ की जरूरत है: कॉमन सेंस। आइए, मैं आपको बताता हूं कि यह कैसे काम करता है – मैं आपके सामने 13 सवाल रखूंगा, और ये सभी सवाल कॉमन सेंस पर आधारित होंगे। स्टूडियो में बैठे खिलाड़ी इन सवालों के जवाब देंगे – एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ 100 खिलाड़ी। हर खिलाड़ी को गेम की शुरुआत में ₹1 लाख मिलेंगे। जैसे-जैसे खिलाड़ी इन 13 सवालों के गलत जवाब देते जाएंगे, उनके ₹1 लाख में से रकम हमारे प्राइज पॉट में ट्रांसफर होती जाएगी। 13 सवालों के अंत तक यह प्राइज पॉट बढ़कर ₹1 करोड़ तक पहुंच सकता है।”
शो को और भी इंटरैक्टिव बनाते हुए वह कहते हैं, “और इतना ही नहीं! जब स्टूडियो में खिलाड़ी गेम खेल रहे होंगे, तब आप भी घर बैठे खेल सकते हैं। आखिरकार, यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपके कॉमन सेंस को रिवॉर्ड करता है, और पूरे भारत को खेलने के लिए आमंत्रित करता है!”
अभी रजिस्टर करें और India Ke Top 1% के लिए तैयार रहें, जो 5 सितंबर 2026 से Star Plus और JioHotstar पर स्ट्रीम होगा।


