- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
अनिल कपूर की “फाइटर” का पोस्टर आउट: मिलिये मेगास्टार ग्रुप कैप्टन ‘रॉकी’ से!
फ़िल्म एनिमल के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने और फिल्म के लगातार 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ने के साथ, मेगास्टार और ‘एनिमल के बाप’ अनिल कपूर सिद्धार्थ आनंद की फाइटर में एक पाथब्रेकिंग रोल के साथ फैंस को ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
‘नाइट मैनेजर’ अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने करैक्टर रॉकी उर्फ ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह का इंट्रोडक्शन देते हुए एक पोस्टर साझा किया, जिसका कैप्शन है:
“ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह
कॉल साइन: रॉकी
डेजिग्नेशन: कमांडिंग ऑफिसर
यूनिट: एयर ड्रेगन
फाइटर फॉरएवर
अनिल कपूर अपनी क्रिएटिव लाइफ के सबसे बेस्ट फेज में चल रहे हैं। जुग जुग जीयो, द नाइट मैनेजर और अब एनिमल की वर्तमान बड़ी सफलता के साथ, यह ‘एनिमल का बाप’ उनके फैंस को फाइटर में एक बार फिर रॉकी के रूप में एंटरटेन करने के लिए तैयार है। फाइटर सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और उनके प्रोडक्शन हाउस, मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। अनिल कपूर के अलावा फ़िल्म में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण भी हैं। यह फिल्म 2024 गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली है।


