- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अंकिता लोखंडे ने ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के मराठी ट्रेलर का अनावरण किया, पुणे में इस ऐतिहासिक स्थान का दौरा किया!
अंकिता लोखंडे ने रणदीप हुड्डा के साथ पुणे में अपनी आगामी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के मराठी ट्रेलर का अनावरण किया। जहां हुड्डा रेवोल्यूशनरी एक्टिविस्ट और पॉलिटिशियन विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, अंकिता हिस्टोरिकल ड्रामा में उनकी पत्नी यमुनाबाई की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर लॉन्च के बाद, एक्ट्रेस को उनके नो-मेकअप लुक के लिए मौजूद लोगों से अपार प्यार मिला। एक्ट्रेस ने यमुनाबाई के लुक के लिए रणदीप के निर्देशन को क्रेडिट दिया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद, अंकिता और ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की टीम ने कुछ ऐतिहासिक प्रतिष्ठित स्थानों का दौरा किया, जिसमें वह होस्टल भी शामिल था जहां सावरकर रहते थे।
जब अंकिता से पूछा गया कि वह यमुनाबाई के किस क्वालिटी को एडाप्ट करना चाहेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया, “मेरे किरदार यमुनाबाई में जो क्वालिटी थी, वह पेशेंस है, जिसकी मुझमें कमी है। मैंने उनसे यह क्वालिटी सीखने की कोशिश की है। मैं इसे अपने अंदर विकसित करने की कोशिश कर रही हूं क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण गुण है।” पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस ने उसी इंटरव्यू में कहा कि वह आज भी अपनी भूमिकाओं पर उतनी ही मेहनत और लगन से काम करती हैं, जितना उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में किया था। अंकिता ने कहा, “मुझे खुद पर और अपनी अब तक की जर्नी पर गर्व है। मुझे ऐसे और भी माइलस्टोन जीतने हैं क्योंकि यह यात्रा अभी शुरू हुई है।”
‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ रणदीप हुड्डा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है। यह 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


