- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
अनमोल सिनेमा 2, अब डीडी फ्री डिश के चैनल नं. 5 पर उपलब्ध
मुंबई, अप्रैल, 2026: जब रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेने का मन करता है, तो एक अच्छी फिल्म का मज़ा ही कुछ और होता है। इसी कड़ी में देशभर के करोड़ों दर्शकों तक बिना रुकावट मनोरंजन पहुँचाने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, अनमोल सिनेमा 2 ने अपनी उपलब्धता अब डीडी फ्री डिश के चैनल नंबर 5 पर कर दी है।
अनमोल सिनेमा 2 एक हिंदी मूवी चैनल है, जो खास तौर पर युवाओं और विशाल दर्शक वर्ग के लिए फिल्मों का खास नज़राना लेकर आता है। नए और अलग कंटेंट के ज़रिए यह चैनल दर्शकों के साथ अपने जुड़ाव को लगातार मज़बूत कर रहा है।
चैनल नंबर 5 पर आना एक अहम् कदम माना जा रहा है, जिससे अब दर्शकों के लिए इस चैनल तक पहुँचाना और भी आसान हो जाएगा। अब वे बिना किसी परेशानी के रोजाना अपने पसंदीदा मनोरंजन का मज़ा ले सकेंगे। अनमोल सिनेमा 2 का उद्देश्य है कि वह दर्शकों के और करीब आए और उनकी हर दिन टीवी देखने की आदत का हिस्सा बने।
देखते रहिए अनमोल सिनेमा 2, अब डीडी फ्री डिश के चैनल नंबर 5 पर और मनोरंजन का सिलसिला यूँ ही जारी रखिए।


