- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कोरोना वायरस महामारी के कारण एक और पॉपुलर शो हुआ ऑफ एयर!
देश सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। जानलेवा वायरस से निपटने के लिए केंद्रीय सरकार ने राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन का ऐलान किया है। इसका प्रभाव बहुत सारे क्षेत्रों में देखने को मिला है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर हमारे मनोरंजन जगत पर पड़ा।
बहुत सारे टीवी शो, फिल्मों और विज्ञापनों की शूटिंग रुकी हुई है। फिल्म्स की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। यहाँ तक की बहुत सारी फिल्म्स ठन्डे बस्ते में चली गई है कुछ टेलीविज़न शो ऑफ एयर हो गए है।
सोनी टीवी ने घोषणा की थी कि कोरोनोवायरस महामारी के बीच लोकप्रिय शो बेहद 2 बंद हो गया है। अन्य शो जैसे पटियाला बेब्स और इशारों इशारों में को भी चैनल ने समाप्त कर दिया है। मतलब इन शो का लॉक डाउन ख़त्म होने के बाद प्रसारण नहीं होगा।
इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी खबर सामने आई है कि स्टार प्लस के पॉपुलर शो नज़र 2 ऑफ एयर हो गया है। जिसमें शीज़ान मोहम्मद और श्रुति शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।
जब इस बारे में शीज़ान से पूछा गया तब उन्होंने बताया “सभी दर्शकों में सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि नजर 2 टीम को स्वीकार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सभी दर्शकों के लिए मैं यह कहना चाहता हूं कि परेशान मत होइए जब एक कहानी खत्म होती है, तो उसका स्थान दूसरी कहानी लेती है।
और वह भी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है। और बहुत जल्द एक नई कहानी आएगी और हम फिर मिलेंगे, तब तक के लिए सुरक्षित रहिए। आपने जो मुझे प्यार दिया उसके लिए शुक्रिया अदा करता हूँ । ”
वास्तव में इस लॉकडाउन के कारण कई सारे शो प्रभावित हुए। जिसमे पटियाला बेब्स, बेहद 2, और कई अन्य शो शामिल है। दर्शकों ने नज़र 2 को काफी प्यार दिया। जिसका पता इसके देर रात प्रसारित होने के बाद भी आने वाली TRP से लगाया जा सकता है।


