- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
“साहो” से एक ओर पोस्टर हुआ रिलीज, अरुण विजय का पहला करैक्टर पोस्टर आया सामने!
फ़िल्म “साहो” अपनी घोषणा के वक़्त से ही चर्चा में बनी हुई है और अपने दमदार कंटेंट के साथ हर किसी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर रही है। प्रभास और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म के प्रति दर्शकों के बीच सकारात्मक चहल-पहल देखने मिल रही है जहाँ हर गाने और हर पोस्टर रिलीज के साथ प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है।
बीते दिन नील नितिन मुकेश का बेहद रोमांचक पोस्टर रिलीज़ करने के बाद, कलाकार की टुकड़ी में शामिल होने वाले अगले अभिनेता अरुण विजय हैं। फ़िल्म के इस नए पोस्टर में अरुण विजय बेहद रहस्यमयी लेकिन डैपर लुक में नज़र आ रहे है।
पोस्टर में, साहो के लिए अरुण विजय अपने डैशिंग अवतार के साथ-साथ सख्त और गंभीर लुक में सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे है। इस लुक को देखने के बाद, प्रशंसक यह देखने के लिए इक्छुक हैं कि वह फ़िल्म में कौनसी भूमिका निभा रहे है और बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज का इंतज़ार कर रहे है।
अरुण विजय एक तमिल अभिनेता हैं जिन्होंने कई तरह की एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों में अभिनय किया है। वह एक प्रशंसित अभिनेता हैं जो नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के लिए जाने जाते हैं और इसके लिए कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट देने के बाद, यह देखना उल्लेखनीय होगा कि अभिनेता साहो के साथ पर्दे पर क्या खास ले कर आ रहे है। ट्रेलर में दिखाए गए पावर पैक एक्शन दृश्यों ने हमारी सांसे रोक दी थी और अब कैरेक्टर पोस्टर ने हमें अधिक प्रत्याशित कर दिया है।
यह एक मल्टी स्टारर फ़िल्म है और निर्माताओं द्वारा फ़िल्म से हर नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज के साथ दर्शकों के बीच उत्साह देखने मिल रहा है। फ़िल्म के सभी कैरेक्टर पोस्टर जनता के बीच उत्साह पैदा कर रहे हैं और सभी स्टार दमदार लुक में नज़र आ रहे है।
सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है “साहो” में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है।
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
“साहो” एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 30 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


