- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
अपर्णा को मेरी गोद में बैठने की आदत है भले ही उसके लिए एक खाली कुर्सी क्यों ना हो: शीतल मौलिक
मुंबई, टेलीविजन शो की कहानी विभिन्न पात्रों के साथ बनी हुई है। हालांकि कुछ पात्र अच्छे होते हैं, लेकिन बुराई पक्ष द्वारा लाई गई पात्रों के बिना कहानी पूरी नहीं होती है। यह ऑन-स्क्रीन दुश्मनी एक ऐसी चीज है जो दर्शकों का मनोरंजन करती है।
अक्सर ऐसे व्यक्ति जो इन विपरीत भूमिकाओं को निभाते हैं और इस महान परदे की प्रतिद्वंद्विता को चित्रित करते हैं, वे ऑफ-स्क्रीन काफी अच्छे दोस्त होते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है शीतल मौलिक और अपर्णा दीक्षित की जो दंगल पर प्यार की लुका छुपी में क्रमश: कल्याणी दीदी और सृष्टि का किरदार निभाती हैं।
अपर्णा दीक्षित और उनके बीच के गहरे बंधन को साझा करते हुए, शीतल मौलिक ने कहा, “अपर्णा एक प्यारी इंसान है और मैं उसे बहुत प्यार करती हूँ। पहली बार मिलने पर हम दोनों मैं तुरंत दोस्ती हो गई । हम दोनों के बीच कोई औपचारिकता नहीं थी; यह बहुत आराम से एक आसान बातचीत थी। मित्रता सहज रूप से बढ़ती गई।
हम एक साथ कई मजेदार चीजें करते हैं। अपर्णा को मेरी गोद में बैठने की आदत है भले ही उसके लिए एक खाली कुर्सी भी क्यों ना हो। एक और मज़ेदार बात जो वह करती है वो यह है कि, वह मुझे एक फोटो के लिए पाउट और पोज़ देने के लिए कहती है लेकिन फ़ोटो लेने के बजाय वह वीडियो ले लेती है, और मुझे हर बार चकमा देती है।”
देखें कि कैसे अपर्णा दीक्षित ने शीतल मौलिक को उनका वीडियो ले कर चकमा दिया:
इस तरह की कहानियां अच्छी तरह से बताती हैं कि कैसे अभिनेताओं का रिश्ता असली में ऑनस्क्रीन से कितना अलग होता है।


