- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अपारशक्ति खुराना ऑन बर्लिन: यह पहला सेट था, जहाँ अर्ज़ोई मेरे साथ आयी!
अपारशक्ति खुराना अभिनीत ‘बर्लिन’, जिसका हाल ही में ओटीटी पर प्रीमियर हुआ है, दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी प्रशंसा प्राप्त कर रही है। सफलता के बीच, अपारशक्ति ने स्पाई-थ्रिलर के सेट से एक तस्वीर शेयर की, जो शब्दों से परे है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी अर्ज़ोई के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। अपारशक्ति ‘बर्लिन’ के अपने किरदार पुश्किन वर्मा के ऑउटफिट में नज़र आ रहे हैं और वे अपनी बेटी की देखभाल करते भी नज़र आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DAVFiDMT_mq/?igsh=MTdlZmV3eGJwdnltdg==
एक्टर ने शूटिंग के उस दिन “एक्स्ट्रा कंसीडरेट” होने के लिए ‘बर्लिन’ की टीम को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया “वन ऑफ डोज डेज वेन अर्ज़ोई डिसाइडेड टू कम टू पापा वर्क वाईल मम्मा वॉज बिजी विद हर अदर बेबी लाफेरिआ इवेंट्स। बर्लिन वॉज द फर्स्ट सेट अर्ज़ोई अकम्पनीड मी टू वर्क! इट इज वीयर्ड बट ओनेस्टली, आई परफॉर्मेड बेटर दैट डे, थिंकिंग दैट माय डॉटर इज वॉचिंग मी परफॉर्म ऑन द मॉनिटर.”
अपारशक्ति के लिए यह साल शानदार रहा है। जुबली की रिलीज़ के बाद से अभिनेता की बहुमुखी प्रतिभा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 2023 के प्रोजेक्ट में अपारशक्ति की अभिनय क्षमता का जश्न मनाया गया, जिसे ‘स्त्री 2’ के साथ और भी मजबूती मिली। ‘बर्लिन’ के साथ, जिसने अपनी रिलीज़ के सिर्फ 3 दिनों में 50 मिलियन से ज़्यादा वॉच मिनट दर्ज किए, एक्टर ने एक ऐसा किरदार निभाया, जो पहले कभी नहीं निभाया था और उसे इतनी बखूबी से निभाया, जिससे एक कलाकार के तौर पर उनकी काबिलियत साबित हुई।


