- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अपारशक्ति खुराना ने अपना नया म्यूजिक सिंगल “तेरा नाम सुनके” किया रिलीज़!
अपारशक्ति खुराना ने कहा “मैं पर्सनल और प्रोफेशनल फ्रंट पर सबसे बेस्ट फेज में हूँ!
अपारशक्ति खुराना ने न केवल एक शानदार अभिनेता के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है बल्कि अपनी संगीत कौशल का भी प्रदर्शन किया है, जिससे पता चलता है कि वह एक सच्चे बहुमुखी कलाकार हैं। उन्होंने हाल ही में अपना नया सिंगल, ‘तेरा नाम सुनके’ रिलीज़ किया है। उनका पिछला सिंगल, “कुड़िये नी”, जो रीलों पर धूम मचा रहा है, उसे वर्तमान में 25 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
अपारशक्ति का ‘तेरा नाम सुनके’ एक ऐसा म्यूजिक वीडियो है, जिसमें कहानी, विजुअल और ऑडियो का उम्दा फ्यूज़न है। ‘तेरा नाम सुनके’ अभिनेत्री निकिता दत्ता द्वारा अभिनीत किया गया है। यह गाना बतौर एक कलाकार के रूप में अपारशक्ति के बहुमुखी क्षमता को दर्शाता है।
अपने नए गाने के बारे में बात करते हुए, अपारशक्ति ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं पर्सनल और प्रोफेशनल फ्रंट पर सबसे बेस्ट फेज में हूँ। जुबली के लिए बैक टू बैक पुरस्कार जीतने के साथ, बर्लिन के सभी फिल्म समारोहों में सराहना, मेजबानी, गायन टचवुड सब कुछ सही दिशा में चल रहा है। “तेरा नाम सुनके” निर्माण द्वारा लिखा और कंपोज किया गया है। मैं उम्मीद करता हूँ कि लोग “तेरा नाम सुनके” को उतना ही प्यार देंगे जितना कि “कुड़िये नी” को दिया। ”
उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो बर्लिन के अलावा, अपारशक्ति की बहुप्रतीक्षित “स्त्री 2” और अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म “फाइंडिंग राम” में दिखाई देंगे।


