- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ब्रदर्स डे पर अपारशक्ति खुराना की स्पेशल पोस्ट, ‘खुराने एंड मोटवानी टूगेदर इन वन फ्रेम!’
एक्टर अपारशक्ति खुराना, जिन्होंने बॉलीवुड में वर्सेटाइल रोल्स के साथ अपनी पहचान बनाई है, अक्सर अपने परिवार और प्रोफेशनल कोलैबोरेशन की झलकियाँ साझा करते हैं। वह अपने भाई और एक्टर आयुष्मान खुराना के प्रति अपना प्यार साझा करने से कभी नहीं कतराते हैं। ब्रदर्स डे के अवसर पर, अपारशक्ति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक एपिक सेल्फी साझा की, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। तस्वीर में अपारशक्ति, उनके भाई आयुष्मान खुराना के साथ-साथ प्रशंसित फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवाने भी थे।
https://www.instagram.com/p/C7WpLtxy4DX/?utm_source=ig_web_copy_link
जैसे ही पोस्ट शेयर की गई, इसने अपारशक्ति के फैंस का ध्यान और प्यार पाया। एक्टर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “खुर्राने एंड मोटवानी टूगेदर इन वन फ्रेम।” दिलचस्प बात यह है कि अपारशक्ति का आखिरी कोलैबोरेशन ‘जुबली’ के लिए विक्रमादित्य के साथ था। अगर रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए, तो फिल्ममेकर अपनी अगली फिल्म के लिए आयुष्मान के साथ काम करने के लिए तैयार हैं, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर एक बायोपिक है।
इस बीच, थिएट्रिकल मोर्चे पर, अपारशक्ति-स्टारर ‘बर्लिन’ फिल्म फेस्टिवल्स में तालियां बटोर रही है। फैंस उन्हें आगामी हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री 2’ में ‘बिट्टू’ की भूमिका में दोबारा देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, उनके पास अप्लॉज एंटरटेनमेंट की एक डॉक्यूमेंट्री ‘फाइंडिंग राम’ भी पाइपलाइन में है। एक्टर फिलहाल वाणी कपूर के साथ ‘बदतमीज गिल’ की शूटिंग कर रहे हैं।


