- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अपोलो हाॅस्पिटल्स इंदौर ने डायल 22 लाॅन्च करके इन-पेशेंट केयर का स्तर बढ़ाया
इंदौर. अपोलो हाॅस्पिटल्स इंदौर ने अपोलो को मरीजों पर केंद्रित अस्पताल बनाने के अपने प्रयास में ‘डायल22’ का लाॅन्च किया है। यह सेवा अपोलो हाॅस्पिटल्स, विजय नगर में आयोजित लाॅन्च समारोह में गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में मरीजों को समर्पित की गई।
‘डायल 22’ हाॅस्पिटल में इलाज करा रहे मरीजों को हाॅस्पिटल में अपने स्टे के दौरान नाॅन-मेडिकल जरूरतों के लिए वन-टच समाधान प्रदान करेगा। शोध में पता चला है कि आज नर्सिंग का बहुत सारा बहुमूल्य समय मरीजों की देखभाल में चला जाता है, जिसमें नाॅन नर्सिंग की जरूरतें जैसे हाउस-कीपिंग, मेंटेनेंस के मामले जैसे हीटिंग, टीवी, एयर कंडीशनर्स, प्लंबिंग, अटेंडर्स, सिक्योरिटी आदि के लिए फूड आदि शामिल हैं।
अपोलो में ‘डायल 22’ इन-पेशेंट की शुरुआत के बाद अब मरीज के अटेंडर या मरीज अपने रूम/हाॅस्पिटल में किसी भी लैंडलाईन फोन से अपनी षिकायत/निवेदन रजिस्टर कर सकते हैं। एक बार रजिस्टर किया गया निवेदन टेबलेट, फोन या पीसी पर वार्ड, डिपार्टमेंट, हाॅस्पिटल एवं इंटरप्राईज़ स्तर पर ट्रैक व संबोधित किया जाता है।
इस अवसर पर डाॅ. अशोक बाजपेई, सीनियर कंसल्टैंट, पल्मोनोलाॅजी एवं डायरेक्टर, अपोलो हाॅस्पिटल्स, इंदौर ने बताया, ‘‘यह समाधान एक वरदान की तरह आया है, क्योंकि इससे मरीजों को काफी सुविधा व खुशी मिलेगी। अब उनके पास हाॅस्पिटल में अपने स्टे के दौरान नाॅन-मेडिकल जरूरतों के लिए एक समर्पित नंबर है।’’
इस अवसर पर डाॅ. एम. गौरीनाथ, सीईओ, अपोलो हाॅस्पिटल्स, इंदौर ने बताया कि डायल 22 के द्वारा हमारी नर्सें प्रक्रियाओं को स्ट्रीमलाईन कर एवं एफिशियंसी बढ़ाकर अपने मुख्य काम पर केंद्रित हो सकेंगी। हमारे सपोर्ट सर्विस विभाग उनके प्रतिक्रिया के समय में सुधार कर मरीजों के स्टे के दौरान उनका अनुभव बेहतर बनाएंगे।
अपोलो हाॅस्पिटल्स समूह के चीफ मार्केटिंग आॅफिसर, श्री राजीव मिश्रा ने कहा, ‘डायल 22’ की सेवा आज समूह के 16 अस्पतालों में उपलब्ध है और अपोलो हाॅस्पिटल इंदौर इस सेवा की शुरुआत करने वाला 17 वां हाॅस्पिटल है। अपोलो हाॅस्पिटल्स समूह द्वारा की गई षोध में सामने आया कि नर्सों का काफी ज्यादा समय नाॅन-क्लिनिकल केयर में चला जाता है, जो नर्सिंग टाईम की दृश्टि से कोई भी फायदेमंद नहीं। उन्होंने आगे बताया कि 35 सालों से अपोलो ग्रुप मरीज एवं ‘मरीज प्रथम’ के सिद्धांत पर निर्मित इनोवेशन के मामले में सबसे आगे रहा है। इस अभियान द्वारा हम मरीजों की देखभाल में सुधार करने में समर्थ हुए हैं, जो अपोलो ब्रांड की पहचान है।


