- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने इंदौर में अपोलो कैंसर क्लिनिक शुरू करके कैंसर देखभाल का विस्तार किया
अपोलो कैंसर क्लिनिक कैंसर मरीज़ों को उन्नत इलाज और व्यापक देखभाल प्रदान करेगा
इंदौर, 2024: कैंसर एक सबसे घातक असंक्रामक बीमारी है। मध्य प्रदेश में कैंसर के मामलों की संख्या काफी ज़्यादा है। 2023 में भारत में 15 लाख नयी कैंसर केसेस पायी गयी थी। मध्य प्रदेश में हर साल औसतन 1789 नयी कैंसर केसेस पायी जाती हैं, इनमें से 50.1% महिलाएं और 49.9 पुरुष हैं। 2025 तक मध्य प्रदेश में कैंसर केसेस में 43097 पुरुष और 45200 महिलाएं होने की उम्मीद है। इस बढ़ती चिंता की गंभीरता को समझते हुए, अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने अपोलो कैंसर क्लिनिक शुरू किया है। इस इलाके के मरीज़ों के लिए कैंसर कन्सल्टेशन सेवाओं की पहुंच को बढ़ाना इस अपोलो कैंसर क्लिनिक का उद्देश्य है।
अपोलो कैंसर क्लिनिक का पता – अपोलो क्लिनिक, नंबर 1, स्कीम नंबर 44 बी, सिद्धार्थ नगर, भंवरकुआ स्क्वायर, ए बी रोड, इंदौर। अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई के क्लिनीशियन्स के साथ कंसल्टेशन के लिए यह हब की तरह काम करेगा। नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर नवाज़े जाने वाले यह क्लिनीशियन सबूतों के आधार पर, ऑर्गन साइट स्पेसिफिक मेडिसिन प्रैक्टिस करते हैं, जिससे मरीज़ों को सबसे अच्छे परिणाम मिलते हैं।
डायरेक्टर ऑन्कोलॉजी और सीनियर कंसल्टेंट हेड और नेक ऑन्कोलॉजी, सिर और गर्दन के कैंसर के विशेषज्ञ, डॉ अनिल डिक्रूज़ इस अवसर पर उपस्थित थे। डॉ डिक्रूज़ टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के पूर्व डायरेक्टर, यूआईसीसी के तत्काल पूर्व अध्यक्ष और नेशनल मेडिकल कमीशन के सदस्य है। साथ ही, कंसल्टेंट – हेड और नेक ऑन्कोलॉजी सर्जन, सिर और गर्दन की सर्जरी के उन्नत टेक्निक्स में प्रशिक्षित, डॉ सताक्षी चटर्जी भी इस अवसर पर उपस्थित थी।
अपोलो हॉस्पिटल्स, नवी मुंबई के डायरेक्टर ऑन्कोलॉजी और सीनियर कंसल्टेंट हेड और नेक ऑन्कोलॉजी डॉ अनिल डिक्रूज़ ने कहा, “नए कैंसर केसेस की हर साल बढ़ती संख्या ने आसानी से पाने योग्य, उच्च गुणवत्तापूर्ण ऑन्कोलॉजी देखभाल की आवश्यकता को रेखांकित किया है। मरीज़ों को मिलने वाले परिणाम इलाज की गुणवत्ता और समयोचितता से बहुत करीब से जुड़े हुए होते हैं। हम इंदौर में साइट-स्पेसिफिक स्पेशलिस्ट्स की टीम लेकर आए हैं, जिसका नेतृत्व मैं खुद कर रहा हूं, हर प्रकार के कैंसर के लिए निपुणताओं पर फोकस कर रहे हैं। हमारे कंसल्टेंट बड़े-बड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में उच्च प्रशिक्षित हैं, आधुनिक, जेसीआई मान्यताप्राप्त फैसिलिटी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। हमारे दृष्टिकोण में सबूतों के आधार पर प्रैक्टिस और गुणवत्तापूर्ण देखभाल पर ज़ोर दिया जाता है। हमारी अनोखी सेवाओं में ट्रूबीम एसटीएक्स, आईजीआरटी, एसबीआरटी और ब्रैकीथेरपी जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियां, 9-बेड डेडिकेटेड बीएमटी यूनिट और 15-बेड केमोथेरपी यूनिट जैसे विशेष यूनिट शामिल हैं। जटिल और मिनिमली इन्वेसिव कैंसर सर्जरी में भी हमारी निपुणता है, इसमें माइक्रोवस्क्युलर, लेज़र और रोबोटिक प्रोसिजर शामिल हैं, जिससे हमारे मरीज़ों को व्यापक देखभाल मिलती है।”
अपोलो हॉस्पिटल्स के वेस्टर्न रीजन के रीजनल सीईओ श्री अरुणेश पुनेथा ने कहा, “इंदौर में अपोलो कैंसर क्लिनिक की शुरूआत समुदायों को वैश्विक स्तर की स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता में एक लक्षणीय पड़ाव है। इंदौर और आसपड़ोस के लोगों के लिए हमारी निपुणताओं को प्रस्तुत करने पर और कैंसर के खिलाफ लड़ाई में उन्हें बल प्रदान करने पर हमें बहुत गर्व है। हमें भरोसा है कि, हम लक्षणीय प्रभाव लाकर इलाज के परिणामों में सुधार ला पाएंगे।”
अपोलो कैंसर क्लिनिक सभी प्रकार के कैंसर के निदान और इलाज के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित है। व्यापक सहायक सेवाओं के साथ अभिनव मेडिकल दृष्टिकोणों को जोड़कर मरीज़ की देखभाल और अनुसंधान में नए मानक स्थापित करना इसका उद्देश्य है। क्लिनिक में मरीज़ों को नवीनतम, सबसे आशाजनक इलाज मिलेंगे, जिसमें कैंसर के लिए शरीर की अपनी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को सक्रिय करने के लिए डिज़ाइन की गई इम्यूनोथेरेपी और मरीज़ के कैंसर म्यूटेशन या प्रोटीन पर टार्गेटेड इलाज शामिल हैं।


