- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एपीएसईज़ेड ने सीडीपी 2020 में मैनेजमेंट बैंड हासिल किया
जलवायु परिवर्तन में सीडीपी स्कोर बी के साथ एपीएसईज़ेड वैश्विक औसत सी और एशिया क्षेत्रीय औसत डी से ऊपर पहुंचा।
अहमदाबाद. अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (एपीएसईज़ेड) लिमिटेड ने बीस्कोर हासिल किया, जो जलवायु परिवर्तन पर सीडीपी स्कोर फ्रेमवर्क के अनुसार मैनेजमेंट बैंड में है। यह इंटरमोडल ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स सेक्टर के औसत डी, एशिया क्षेत्र के औसत डी और वैश्विक औसत सी से अधिक है।
यह उपलब्धिए जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने की दिशा में प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए, प्रतिस्पर्धी बेंचमार्क स्थापित करने में एपीएसईज़ेड की नेतृत्व्कारी भूमिका को दर्शाता है। पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टपर में, 22% कंपनियां डिस्क्लोजर बैंड में,17% अवेयरनेस बैंड में, 41% मैनेजमेंट बैंड में और 20% लीडरशिप बैंड में हैं।
एपीएसईज़ेड का परफॉरमेंस वैल्यू चेन एंगेजमेंट, टारगेट्स, स्कोप 1 एवं 2 उत्सर्जन, जोखिम प्रबंधन प्रक्रिया, अवसर प्रकटीकरण, शासन और ऊर्जा के क्षेत्रों में वैश्विक औसत के मुकाबले अच्छा रहा।
यह भी उल्लेखनीय है कि एपीएसईज़ेड ने सीडीपी – जल सुरक्षा में बी स्कोर प्राप्त किया है। यह इंटरमोडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर के औसत बी, एशिया क्षेत्रीय औसत बी और वैश्विक औसत बी के समान है। एपीएसईज़ेड ने जल जोखिम मूल्यांकन, जल नीतियों, टारगेट्स और गोल्स,पर्यावरणीय चुनौतियों, व्यापारिक रणनीति और व्यापारिक प्रभावों के लिए एकीकृत दृष्टिकोण के क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया।
यह दर्शाता है कि एपीएसईज़ेड जोखिम को कम करने, जोखिम वाले स्थानों पर एनवायरनमेंटल अकाउंटिंग को आगे बढ़ाने, जोखिम आकलन को अधिक मजबूत और व्यापक बनाने, पर्यावरण नीति लागू करने और पर्यावरण की समस्याओं को व्यापारिक रणनीति में एकीकृत करने काप्रयास कर रही है। इस तरह जलवायु परिवर्तन के लिए मैनेजमेंट स्कोरिंग, एक मैनेजमेंट एक्शन के रूप में इसे प्रोत्साहित करता है।
सीडीपी अपने पर्यावरणीय प्रभावों का प्रबंधन करने के लिए निवेशकों, कंपनियों, शहरों, राज्यों और क्षेत्रों के लिए वैश्विक प्रकटीकरण प्रणाली का उपयोग करता है। सीडीपी स्कोर जलवायु परिवर्तन, वन और जल सुरक्षा के मानदंडों पर संगठनों के ईएसजी क्रेडेंशियल्स को पूरा करते हैं। 2020 में, 9,600से अधिक कंपनियों ने सीडीपी के जरिये खुलासा किया कि 2015 में पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद से 70% की वृद्धि और पिछले साल 14% की वृद्धि हुई।
एपीएसईज़ेड अक्षय ऊर्जा का उपयोग कर रहा है और यह वित्त वर्ष 2025 तक सभी पोर्ट कार्गो हैंडलिंग का 100%संचालन अक्षय ऊर्जा से करने की स्थिति में है। इसके अलावा, एपीएसईज़ेड ने पहले ही 2,889 हेक्टेयर क्षेत्र में मैंग्रोव अफोरेस्टेशन किया है, और वित्त वर्ष 2025 तक अतिरिक्त 1,000 हेक्टेयर को इसमें शामिल करने का लक्ष्य रखा है।


