- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
‘ब्रह्मराक्षस 2‘ के अर्पित रांका कुछ इस तरह निभाते हैं एक एक्टर और एक पिता की जिम्मेदारी
ज़ी टीवी ने हाल ही में अपने बेहद सफल वीकेंड थ्रिलर ‘ब्रह्मराक्षस‘ का दूसरा सीज़न शुरू किया है। बालाजी टेलीफिल्म्स के निर्माण में बना यह शो ‘ब्रह्मराक्षस‘ की दिलचस्प कहानी है, जो अमर होने के इरादे लिए दोगुनी ताकत के साथ लौट आया है। हाल ही में इस शो ने दो साल का लीप लिया, जिसमें दर्शकों के लिए बहुत-से सरप्राइज़ हैं।
जहां एक ओर अंगद (पर्ल वी. पुरी) अपनी प्रेमिका कालिंदी (निक्की शर्मा) को खो देने के गम में डूबा है, वहीं दूसरी ओर कालिंदी की हमशक्ल और उसकी जुड़वां बहन चांदनी एक माॅडर्न चोरनी बनकर इस शो में आई है, जिसके आने से कहानी में नया मोड़ आया है। इन सबके बीच, इस शो में इंस्पेक्टर युग सूर्यवंशी नाम का एक नया किरदार आया है, जिसका रोल अर्पित रांका निभा रहे हैं। चांदनी को पकड़ना ही उसका मकसद है।
अपने पिछले किरदारों की तरह अर्पित ‘ब्रह्मराक्षस 2‘ में भी अपने रोल के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। चाहे टीवी सीरियल हो या फिल्में, ये एक्टर पूरी लगन से अपना हर रोल निभाते हैं। इसके अलावा, वो एक ख्याल रखने वाले पिता भी हैं, जो अपने बेटे की परवरिश में एक्टिंग को आड़े नहीं आने देते। वो अपने 5 साल के बेटे अरनिद्ध रांका के काफी करीब हैं और उसे अपनी मौजूदगी का एहसास कराने के लिए वो उसे अक्सर कॉल करते रहते हैं।
इस बारे मंे बताते हुए अर्पित बताते हैं, ‘‘हर बाप-बेटे की तरह मेरा भी अपने बेटे अरनिद्ध से एक खास रिश्ता है। उसे मुझसे लगातार बात करने की आदत हो गई है और इसलिए जब मैं शूटिंग कर रहा होता हूं, तो मैं हर 2 घंटे में उससे बात जरूर करता हूं। रात में वो जब तक मुझसे बात नहीं कर लेता, तब तक नहीं सोता। इसलिए जब हम ओवरटाइम या नाइट शिफ्ट में शूटिंग कर रहे होते हैं, तो मैं उसके सोने से पहले उसे गुड नाइट जरूर बोलता हूं।
जब मैं मुंबई में शूटिंग करता हूं तो मैं हमेशा उसके साथ वक्त गुजारता हूं, लेकिन जब मैं मुंबई से बाहर अपनी साउथ की फिल्मों की शूटिंग में रहता हूं तो मेरे लिए वक्त निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। फिर भी मैं कोशिश करता हूं कि उसे वीडियो कॉल करके उसके संपर्क में रहूं। अक्सर निजी और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन मेरे मन में एक बात साफ है कि मैं एक एक्टर होने से पहले एक पिता हूं।‘‘
अर्पित आगे बताते हैं, ‘‘मेरे बेटे को मेरे किरदारों की नकल करना बहुत अच्छा लगता है। वो हमेशा ये जानने को उत्सुक रहता है कि शूटिंग पर क्या हुआ! उसे समझ नहीं आता कि मैं नेगेटिव किरदार निभा रहा हूं या पॉजिटिव, लेकिन उसके लिए तो मैं बेस्ट किरदार निभा रहा हूं। कोविड-19 आने के पहले मैं उसे अपने साथ शूटिंग पर ले जाता था और सेट पर वो मेरे साथ काफी मस्ती करता था। मुझे याद है एक बार जब हम क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग कर रहे थे और हीरो मुझे मार रहा था, तो अरनिद्ध रोने लगा था। उसने मेरे को-एक्टर से पूछा कि मेरे पापा को क्यों मार रहे हो? वो वाकई बड़ा स्वीट पल था और मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा। एक पिता के रूप में मैंने अपने बेटे के सामने एक एक्टर की जिंदगी खुली रखी है, क्योंकि मुझे लगता है कि इससे उसे एक दिन सही फैसला लेने में मदद मिलेगी, फिर चाहे वो एक्टर ही क्यांे ना बनना चाहता हो।‘‘


