- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
अपने शो के लिए आशीर्वाद लेने गोल्डन टेंपल पहुंचे ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ के कलाकार
मुम्बई : हमारी भारतीय संस्कृति में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है। यही विचार मन में लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के नए शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ के कलाकार हाल ही में शूटिंग के लिए अमृतसर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने वहां के पवित्र स्वर्ण मंदिर यानी गोल्डन टेंपल पहुंचकर मत्था टेका और बाबाजी का आशीर्वाद लिया।
1947 में भारत के बंटवारे से पहले लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?’ तीन लड़कियों अमृत (ग्रेसी गोस्वामी), वश्मा (आंचल) और राधा (प्रनेल) की कहानी है, जो देश की आज़ादी की दहलीज़ पर अपने सपनों और अपने नए प्यार को जीतने के सफर पर निकलती हैं। इस शो के मेकर्स पंजाब वाले हिस्से की शूटिंग वास्तविक स्थानों पर करना चाहते थे और इसके लिए अमृतसर जैसे पवित्र शहर से बेहतर और क्या हो सकता था।
‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?’ के कलाकारों ने अमृतसर में ठिठुरती ठंड के बीच शूटिंग करते हुए शानदार वक्त गुजारा, जहां एक तरफ गोल्डन टेंपल था और दूसरी तरफ जालियांवाला बाग की दीवार। इस शो के लॉन्च के लिए सभी कलाकार बाबा जी का आशीर्वाद लेने गोल्डन टेंपल भी पहुंचे।
अमृतसर में शूटिंग करने का अनुभव बताते हुए शो की नायिका ग्रेसी गोस्वामी कहती हैं, “मैं इसे हमारी खुशनसीबी मानती हूं कि हमारे शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?’ के लान्च से पहले हमें गोल्डन टेंपल में ईश्वर का आशीर्वाद लेने का मौका मिला। जैसे ही हम गुरुद्वारा में पहुंचे, हमें एक अलग तरह की शांति महसूस हुई। वो वाकई एक दिव्य एहसास था। अमृतसर के 8 डिग्री तापमान में शूटिंग करना हमारे लिए बड़ी चुनौती थी।
इस शो के मेकर्स पंजाब वाले हिस्से की शूटिंग असली लोकेशंस पर करना चाहते थे और ऐसे में यह फैसला सबसे बढ़िया रहा। अमृतसर में हमने पिंडी छोले और बहुत सारे बटर के साथ लच्छे पराठे का मजा लिया। सोनी टीवी के शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?’ की शूटिंग के दौरान हमें पंजाब की बेहतरीन चीजों का अनुभव करने का मौका मिला।“
क्या ये तीनों लड़कियां अपने सपनों और अपने प्यार को जीतने में कामयाब होंगी? क्या उनकी प्रेम कहानी उनकी जिंदगी में कुछ नया लेकर आएगी?


