- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें यह 6 तरह की चीजें वरना हो जाएगा दिन बर्बाद
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रत्न विशेषज्ञ, वस्तु एक्सपर्ट

दिन की शुरुआत में जो सामग्री, जीव या व्यक्ति हम देख लेते हैं हमारा दिन उसी के अनुकूल हो जाता है। अत: दिन का शुभारंभ हमेशा मंगलकारी व्यक्ति, सामग्री, जीव या दृश्य से करना चाहिए।
हमारे हाथों में अक्षय ऊर्जा होती है इसीलिए बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले अपने हाथों को देखना चाहिए और शुभ व सरल मंत्र बोलना चाहिए।
आइए अब जानते हैं कौन सी वे बातें हैं जिनसे सुबह-सुबह बचना चाहिए?
सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और भ्रम बढ़ता है।
सुबह-सुबह अगर आप किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देखते हैं तो इसे अशुभ माना जाता है। चौकोर आईना न देखें- वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे पूरे दिन की शुरुआत सुबह से ही होती है. ऐसे में उन चीजों को देखने से परहेज करना चाहिए, जो नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं.
कहते हैं कि सुबह उठते ही व्यक्ति को लंबा और चौकोर आईना नहीं देखना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार अगर आप सुबह उठते ही आईना देखते हैं, तो आप रात भर की निगेटिव एनर्जी को खुद ही खींच लेते हैं. ऐसा करने से दिभर आपके विचारों में भी निगेटिव एनर्जी भरी रहती है।जिससे किसी भी काम में आपका मन नहीं लगता.
गंदे बर्तन- वास्तु के अनुसार रात को सोने से पहले किचन को साफ करके और गंदे बर्तनों को धोकर सोना चाहिए. गंदे किचन से नकारात्मकता बढ़ती है. कहते हैं कि रात को किचन में गंदे बर्तन साफ करके सोना चाहिए. क्योंकि गंदे बर्तन देखने से आपको अशुभ संदेश मिल सकता है. जिससे दिन तनाव में बितता है. इसलिए किचन साफ करके ही सोएं.
परछाईं न देखें- कहते हैं कि सुबह उठकर अपनी या किसी और व्यक्ति की परछाईं भी न देखें. सुबह उठकर परछाई को देखने से पूरा दिन पर इसका असर देखने को मिलता है और आप दिनभर तनाव, डर, गुस्सा महसूस करते हैं. इसलिए कभी भी बिस्तर से उतरने के बाद कभी भी पहले परछाई न देखें.
बंद घड़ी- वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह आंख खुलते ही बंद घड़ी को देखना अशुभ माना जाता है. सुबह उठकर इन्हें देखने से पूरा दिन खराब जाता है. इसके अलावा सुबह के समय सुई-धागा देखने से भी परहेज करें.
जानवरों के फोटो- भी नहीं देखने चाहिए। कहते हैं इससे दिनभर विवाद और उलझनों बना रहता है। इसलिए अपने कमरे में जानवरों के फोटो न लगाएं।
सुबह हर प्रकार की अशुभ मानी जाने वाली सामग्री से बचना चाहिए। अखबार में भी सबसे पहले हल्की-फुल्की सामग्री वाली खबरें पढ़ना चाहिए। सुबह मोबाइल में इधर उधर की चीजें किसी का पर्सनली मेसेज देखने व सोशल मीडिया पर जाने से भी बचें, न जाने कौन सी नकारात्मकता आपको दिन भर उलझाए रख सकती है। इस लिए सर्वप्रथम मोबाइल मे कोई धार्मिक ग्रुप या ज्योतिष ग्रुप ही देखे।
सुबह-सुबह ऐसे तस्वीर देखें जो कि आपके मन में सकारात्मक प्रभाव डालें। जैसे नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आदि।


